NCHM JEE 2024 Admit Card: एनसीएचएम जेईई एडमिट कार्ड exams.nta.ac.in/NCHM/ पर जारी, 11 मई को परीक्षा
Santosh Kumar | May 1, 2024 | 11:07 AM IST | 2 mins read
एनसीएचएम जेईई एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, पंजीकृत उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
Your Global Hospitality career starts with Emversity. 20+ University partners. 100+ Hiring Partners.
Apply Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नेशनल काउंसिल ऑफ होटल मैनेजमेंट ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (एनसीएचएम जेईई) 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NCHM/ पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एनसीएचएम जेईई परीक्षा का आयोजन एनटीए द्वारा 11 मई को किया जाएगा।
Latest: NCHM JEE 2026 Round 2 Seat Allotment Out
NCHM JEE 2026: Complete Guide
Don't Miss: Top Hotel Management Entrance Exams in India
एनसीएचएम जेईई एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, पंजीकृत उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। एनटीए ने अधिसूचना जारी कर एडमिट कार्ड जारी करने की घोषणा की है।
जारी नोटिस के मुताबिक, उम्मीदवारों को बीएससी में प्रवेश के लिए नेशनल काउंसिल ऑफ होटल मैनेजमेंट ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (एनसीएचएम जेईई-2024) के एडमिट कार्ड से जुड़ी कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। एनटीए ने कहा है कि प्रवेश पत्र डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा।
उम्मीदवार को प्रवेश पत्र को विकृत नहीं करना चाहिए या उसमें की गई किसी भी प्रविष्टि में बदलाव नहीं करना चाहिए। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे भविष्य के संदर्भ के लिए अपने प्रवेश पत्र की एक प्रति सुरक्षित रखें।
Also read NEET Admit Card 2024 Live: नीट एडमिट कार्ड 2024 जल्द, जानें डेट और टाईम, डाउनलोड प्रक्रिया
NCHM JEE 2024 Admit Card: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एनसीएचएम जेईई 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NCHM/ पर जाएं।
- होमपेज पर, NCHM JEE 2024 Admit Card Link पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
- NCHMJEE 2024 Admit Card स्क्रीन पर दिखेगा।
- प्रवेश पत्र में दर्ज डिटेल को देखें और डाउनलोड करें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी कठिनाई या उसमें दिए गए विवरण में विसंगति के मामले में, उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क से 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या nchm@nta.ac.in पर एक ई-मेल भेज सकते हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा के संबंध में नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए की वेबसाइट nta.ac.in और exams.nta.ac.in/NCHM/ के संपर्क में रहने की सलाह दी जाती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल