NCET Correction Window 2026: एनसीईटी आवेदन में आज से करें सुधार, अंतिम तिथि 14 मार्च; करेक्शन फील्ड जानें
Abhay Pratap Singh | March 12, 2026 | 05:26 PM IST | 2 mins read
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे आवेदन पत्र में संशोधन बहुत सावधानी से करें, क्योंकि यह सुविधा केवल एक बार ही उपलब्ध है।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने आज से नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (NCET) 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए सुधार विंडो खोल दी है। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/ncet पर जाकर 12 मार्च से 14 मार्च तक एनसीईटी एप्लीकेशन 2026 में संशोधन कर सकते हैं।
एनसीईटी एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 2026 लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। सुधार के समय अतिरिक्त शुल्क (जहां भी लागू हो) संबंधित कैंडिडेट को देना होगा। इस दौरान उम्मीदवारों को अपने मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पता (स्थाई व पत्राचार) और फोटो (इमेज) में बदलाव की अनुमति नहीं होगी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “एनसीटीई द्वारा आईटीईपी (ITEP) कार्यक्रम संचालित करने के लिए स्वीकृत केंद्रीय और राज्य विश्वविद्यालयों/संस्थानों (आईआईटी, एनआईटी, आरआईई और अन्य सरकारी कॉलेज) की संख्या 223 से बढ़ाकर 284 कर दी गई है। इस अपडेट सूची को वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।”
आगे कहा गया कि, एनसीईटी 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी, यदि अपने द्वारा चुने गए विश्वविद्यालय/ संस्थान या पाठ्यक्रम में बदलाव करना चाहते हैं, तो वे करेक्शन विंडो के दौरान आवश्यक संशोधन कर सकते हैं।
परीक्षा एजेंसी के अनुसार, उम्मीदवारों को किसी भी असुविधा से बचाने के लिए यह एकबार सुविधा प्रदान की जा रही है, इसलिए इसके बाद सुधार का कोई अतिरिक्त अवसर नहीं दिया जाएगा।
NCET 2026 Application Correction Field: सुधार वाले क्षेत्र
- किसी एक फील्ड में बदलाव की अनुमति - कैंडिडेट का नाम या माता का नाम या पिता का नाम
- सभी फील्ड में सुधार की अनुमति - कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा विवरण
- कैंडिडेट परीक्षा शहर और परीक्षा का माध्यम में संशोधन कर सकते हैं
- सभी बदलाव वाले फील्ड - जन्म तिथि, जेंडर, कैटेगरी, सब-कैटेगरी/ PwBD/ PwD (अगर UDID से वेरिफाइड नहीं है) और हस्ताक्षर में बदलाव कर सकेंगे।
- जोड़ने/एडिट करने की अनुमति - सब्जेक्ट/ टेस्ट पेपर और यूनिवर्सिटी/ प्रोग्राम/ कोर्स
- कैंडिडेट्स को पहचान की जानकारी बदलने की अनुमति होगी (सिर्फ उन कैंडिडेट्स के लिए जिन्होंने आधार के अलावा किसी दूसरी पहचान से रजिस्टर किया है)।
NCET 2026 Correction Window: सुधार प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट एनसीईटी एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भर सकते हैं:
- एनसीईटी की वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/ncet/ पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, आवेदन सुधार लिंक पर क्लिक करें।
- क्रेडेंशियल से लॉगिन करें और आवेदन में आवश्यक सुधार करें।
- लॉगू शुल्क जमा करें, सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार