Santosh Kumar | March 10, 2026 | 06:37 PM IST | 1 min read
कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट uceed.iitb.ac.in और ceed.iitb.ac.in पर लॉग इन करके अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Download the ebook to practice most repeated UCEED questions, important topics, PYQs, visual reasoning & design aptitude trends for effective exam prep.
Download EBook
नई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) बॉम्बे ने यूसीईईडी 2026 और सीईईडी 2026 के स्कोरकार्ड जारी कर दिए हैं। कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट uceed.iitb.ac.in और ceed.iitb.ac.in पर लॉग इन करके अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यूसीईईडी एग्जाम 18 जनवरी को हुआ और रिजल्ट 6 मार्च को घोषित किए गए। इसी तरह, सीईईडी रिजल्ट 4 मार्च को जारी किए गए।
UCEED 2027: Syllabus | Exam Pattern | NAT Questions | Sketching Practice
UCEED 2027: Preparation Tips: Complete - GK | Study Material | High Weightage Topics
UCEED 2027: Most Repeated Questions | PYQ's | Top 50 Objects to Sketch
Also See: Colleges Accepting UCEED Score | Good vs Bad Design for Exams Preparation
स्कोरकार्ड डाउनलोड विंडो 10 मार्च से 31 जुलाई तक खुली रहेगी। यूसीईईडी, सीईईडी 2026 स्कोरकार्ड में पार्ट ए और पार्ट बी के मार्क्स, टोटल स्कोर, ऑल इंडिया रैंक (एआईआर), कैटेगरी-वाइज़ क्वालिफाइंग मार्क्स और दूसरी डिटेल्स होंगी।
यह स्कोरकार्ड केवल 2026-27 एकेडमिक ईयर के एडमिशन के लिए वैलिड होगा और डिजिटल फ़ॉर्मेट में उपलब्ध है। कैंडिडेट्स को स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा।
Also readCEED 2026 Result: सीईईडी रिजल्ट ceed.iitb.ac.in/2026 पर घोषित, स्कोरकार्ड 10 मार्च को होगा जारी
लॉग इन करने के बाद, 'स्कोर कार्ड' या 'डाउनलोड स्कोरकार्ड' लिंक पर क्लिक करें। स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, और इसे डाउनलोड करके प्रिंट कर लें। लॉगिन क्रेडेंशियल के बिना एक्सेस नहीं किया जा सकता।
एलिजिबल कैंडिडेट काउंसलिंग की तैयारी कर सकते हैं, जो जल्द ही शुरू होगा। स्कोरकार्ड की हार्ड कॉपी नहीं भेजी जाएगी; अगर स्कोरकार्ड में कोई गड़बड़ी दिखे, तो आधिकारिक पोर्टल पर दिए गए सही ईमेल एड्रेस पर तुरंत कॉन्टैक्ट करें।