Saurabh Pandey | March 10, 2026 | 10:52 AM IST | 2 mins read
यूपी बीएड जेईई आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद बुंदेलखंड विश्वविद्यालय 20 अप्रैल को एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी करेगा। उम्मीदवार आवेदन संख्या, पासवर्ड और जन्मतिथि जैसी लॉगिन जानकारी दर्ज करके अपना यूपी बीएड जेईई एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

नई दिल्ली : बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी ने यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए पंजीकरण की लास्ट डेट 5 अप्रैल तक बढ़ा दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार विलंब शुल्क के साथ 6 से 10 अप्रैल 2026 तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री में न्यूनतम 50% कुल अंक होने चाहिए। विज्ञान और गणित को मुख्य विषय के रूप में लेकर बीई/बीटेक डिग्री प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को कम से कम 55% अंक प्राप्त होने चाहिए। अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के छात्रों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (यूजी) या स्नातकोत्तर (पीजी) डिग्री में न्यूनतम 45% कुल अंक होने चाहिए।
श्रेणी | आवेदन शुल्क |
सामान्य और ओबीसी अभ्यर्थी | 1,650 रुपये |
केवल उत्तर प्रदेश के एससी और एसटी अभ्यर्थी | 850 रुपये |
अन्य राज्यों के एससी और एसटी अभ्यर्थी | 1,650 रुपये |
श्रेणी | विलंब शुल्क के साथ |
सामान्य और ओबीसी (General & OBC) अभ्यर्थी | 2000 रुपये |
केवल उत्तर प्रदेश के एससी और एसटी (SC & ST) अभ्यर्थी | 1000 रुपये |
अन्य राज्यों के एससी और एसटी (SC & ST) अभ्यर्थी | 2000 रुपये |
यूपी बीएड जेईई परीक्षा की संभावित तिथि 31 मई 2026 तक विस्तारित की गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड 20 अप्रैल तक जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और परीक्षा के दिन साथ लेकर जाना होगा।
यूपी बी.एड जेईई 2026 परीक्षा पैटर्न के अनुसार 2 प्रश्नपत्र और कुल 4 खंड हैं। प्रश्नपत्र 1 में सामान्य ज्ञान और भाषा योग्यता शामिल हैं, जबकि प्रश्नपत्र 2 में सामान्य योग्यता और विषय योग्यता शामिल हैं।