Saurabh Pandey | March 9, 2026 | 04:45 PM IST | 2 mins read
यूपीएसएससी फार्मासिस्ट भर्ती पीईटी-2025 पर आधारित है, जिसका अर्थ है कि केवल वे उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं, जिन्होंने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी-2025) में भाग लिया है। मुख्य परीक्षा के लिए चयन पूरी तरह से मानकीकृत पीईटी स्कोर के आधार पर किया जाएगा।

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएससी) ने फार्मासिस्ट भर्ती 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज 9 मार्च 2025 से शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 29 मार्च 2026 है।
यूपीएसएससी ने फार्मासिस्ट भर्ती 2026 के लिए आवेदकों की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी अधिसूचना के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से फार्मेसी में डिप्लोमा होना चाहिए। उत्तर प्रदेश राज्य फार्मेसी परिषद में पंजीकृत होना चाहिए। यूपीएसएसएससी द्वारा आयोजित प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) 2025 का वैलिड स्कोरकार्ड होना चाहिए।
यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 25 रुपये का भुगतान करना होगा।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से आयोग का उद्देश्य उत्तर प्रदेश चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा निदेशालय के अंतर्गत 560 फार्मासिस्ट पदों को भरना है। कैटेगरीवाइज रिक्तियों का विवरण नीचे देख सकते हैं-
Also read UPSSSC Mains Exam Dates 2026: यूपीएसएसएससी लेखपाल, जेई मेंस परीक्षा तिथि upsssc.gov.in पर घोषित
यूपीएसएससी फार्मासिस्ट भर्ती पीईटी-2025 पर आधारित है, जिसका अर्थ है कि केवल वे उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं, जिन्होंने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी-2025) में भाग लिया है। मुख्य परीक्षा के लिए चयन पूरी तरह से मानकीकृत पीईटी स्कोर के आधार पर किया जाएगा।
जिन उम्मीदवारों का पीईटी स्कोर शून्य या नेगेटिव होगा, उन्हें अगले चरण के लिए विचार नहीं किया जाएगा। यह भर्ती राज्य के चिकित्सा केंद्रों में फार्मासिस्ट पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है, जिससे कि सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में सुधार किया जा सके।