Trusted Source Image

RRB Paramedical Admit Card 2026: आरआरबी पैरामेडिकल एडमिट कार्ड rrbcdg.gov.in पर जारी, परीक्षा तिथि जानें

Abhay Pratap Singh | March 8, 2026 | 05:16 PM IST | 2 mins read

आरआरबी पैरामेडिकल हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

आरआरबी पैरामेडिकल परीक्षा 11 से 13 मार्च, 2026 तक आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
आरआरबी पैरामेडिकल परीक्षा 11 से 13 मार्च, 2026 तक आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने विज्ञापन संख्या सीईएन 03/2025 के तहत पैरामेडिकल भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। पंजीकृत उम्मीदवार रेलवे पोर्टल rrbcdg.gov.in या क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आरआरबी पैरामेडिकल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को आरआरबी पैरामेडिकल हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आरआरबी पैरामेडिकल 2026 एडमिट कार्ड 2026 में कैंडिडेट का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का पता सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।

आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती परीक्षा 11, 12 और 13 मार्च, 2026 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। इसके बिना किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Also readRRB NTPC City Slip 2026: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सिटी स्लिप जारी, 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा

परीक्षा दिवस निर्देश के अनुसार, रिपोर्टिंग समय से कम से कम 1 घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है। देर से आने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। सीबीटी में सफल कैंडिडेट ही चयन प्रक्रिया के अगले चरणों में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।

रेलवे इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 434 रिक्त पदों को भरेगा, जिसमें से सबसे अधिक 198 पद सामान्य (जनरल) कैटेगरी के शामिल हैं। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले ईडब्ल्यूएस के 39 पद, ओबीसी के 79 पद, एससी के 72 पद और एसटी कैटेगरी के 46 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।

Railway RRB Paramedical Admit Card 2026: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार आरआरबी पैरामेडिकल हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:

  • क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • पैरामेडिकल एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • विवरण जांचें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications