Trusted Source Image

CG PBN Entrance Exam 2026: छत्तीसगढ़ पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, डिटेल जांचें

Abhay Pratap Singh | March 12, 2026 | 04:20 PM IST | 1 min read

सीजी व्यापम पीबीएन एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए आवेदन भरने वाले उम्मीदवारों को सुधार का मौका भी दिया जाएगा।

सीजी पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 रायपुर में आयोजित की जाएगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
सीजी पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 रायपुर में आयोजित की जाएगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने शैक्षणिक सत्र 2026 में पोस्ट बेसिक नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 (PBN26) के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य छात्र आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि 10 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।

पात्रता मानदंड के अनुसार, उम्मीदवार ने साइंस स्ट्रीम से कक्षा 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण की हो तथा भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीवविज्ञान विषयों में कुल मिलाकर कम से कम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों। इसके साथ ही अंग्रेजी विषय में अलग से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। वहीं, एससी, एसटी और ओबीसी को 5 प्रतिशत की छूट दी गई है।

CG Post Basic BSc Nursing Entrance Exam 2026: आवेदन प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवारों को सीजी पीबीएन एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं:

  • सीजी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘पीबीएन26 प्रवेश परीक्षा’ लिंक पर क्लिक करें।
  • ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
  • फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
  • सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

Also readCG PPHT ENTRANCE EXAM 2026: छत्तीसगढ़ पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, महत्वपूर्ण तिथियां जानें

सीजी व्यापम पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 के आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के कैंडिडेट को 200 रुपये, ओबीसी को 150 रुपये और एससी/ एसटी/ दिव्यांग को 100 रुपये शुल्क देना होगा। अधिक जानकारी के लिए vyapamcg.cgstate.gov.in/Post?PostID=PBN26ONLINE पर उपलब्ध नोटिस जांच सकते हैं।

Chhattisgarh Post Basic BSc Nursing Entrance Exam 2026: महत्वपूर्ण विवरण

नीचे सारणी में सीजी पीबीएन एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए डिटेल जांच सकते हैं:

कार्यक्रमतिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू12 मार्च, 2026
आवेदन की आखिरी तिथि10 अप्रैल, 2026 (शाम 5 बजे तक)
करेक्शन विंडो11 से 13 अप्रैल, 2026 (शाम 5 बजे तक)
परीक्षा की संभावित तिथि21 मई, 2026
परीक्षा समयसुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक
एडमिट कार्ड11 मई, 2026
परीक्षा केंद्ररायपुर
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications