MP PAT 2024: मध्यप्रदेश प्री एग्रीकल्चर टेस्ट के लिए पंजीकरण esb.mp.gov.in पर शुरू
Saurabh Pandey | April 25, 2024 | 03:20 PM IST | 1 min read
एमपी प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आवेदन पत्र में संशोधन करने की अंतिम तिथि 14 मई 2024 तक है।
नई दिल्ली : मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपीईएसबी) भोपाल की तरफ से एमपी प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट (पीएटी) 2024 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 25 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। पात्र और इच्छुक उम्मीदवार एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 9 मई 2024 तक है।
एमपी प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आवेदन पत्र में संशोधन करने की अंतिम तिथि 14 मई 2024 तक है।
MP PAT 2024 Exam Date परीक्षा तिथि
एमपीईएसबी एमपी प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट 8 और 9 जून को दो पालियों में आयोजित होने वाली है। पहली पाली सुबह 9.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
MP PAT 2024 Registration आवेदन शुल्क
एमपी प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/ निशक्त जन अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है।
Also read DU PG admission 2024: डीयू पीजी एडमिशन आज से होगा शुरू, du.ac.in से करें अप्लाई
MP PAT 2024 Apply Online एमपी पैट आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर PAT 2024 एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन करने के लिए रजिस्टर करें और लॉग इन करें।
- अब आवेदन फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’