MP TET Result 2024: मध्य प्रदेश टीईटी परीक्षा रिजल्ट esb.mp.gov.in पर घोषित, जानें डाउनलोड प्रक्रिया
Santosh Kumar | March 5, 2025 | 12:25 PM IST | 1 min read
एमपी टीईटी रिजल्ट 2025 की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल (आवेदन संख्या और जन्म तिथि) का उपयोग करना होगा।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (एमपीपीईबी) ने प्राथमिक विद्यालय शिक्षक पात्रता परीक्षा (एमपी टेट) का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर अपना मध्य प्रदेश टीईटी परीक्षा रिजल्ट देख सकते हैं। एमपी टेट 2025 रिजल्ट डाउनलोड या चेक करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
एमपी टीईटी रिजल्ट 2025 की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल (आवेदन संख्या और जन्म तिथि) का उपयोग करना होगा। एमपी टेट परीक्षा पिछले साल 2024 में 10 से 30 नवंबर के बीच आयोजित हुई।
एमपी टीईटी परीक्षा राज्य में प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की योग्यता के लिए होती है। परीक्षा को पास करने के लिए उम्मीदवारों को अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार न्यूनतम अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है।
MP TET Result 2024: एमपी टेट पासिंग मार्क्स
सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को 60% यानि 150 में से 90 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है, जबकि एससी, एसटी, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 50% यानि 150 में से 75 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
इस मध्य प्रदेश टीईटी 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी परीक्षा पास करने के बाद आगे की प्रक्रिया का हिस्सा बनेंगे। परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को अब दस्तावेज सत्यापन से गुजरना होगा।
MP TET Result 2024: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से मध्य प्रदेश टीईटी 2025 रिजल्ट की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना होगा।
- पेज पर "Latest Updates" सेक्शन में रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- नई विंडो खुलेगी जिसमें आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट दिखने लगेगा।
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट भी ले लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी