MP News: यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रात्रि भोजन के बाद 50 छात्राएं बीमार, जानें कुलपति ने क्या कहा?
Press Trust of India | February 25, 2025 | 02:22 PM IST | 1 min read
कुछ छात्रों के अनुसार, सोमवार (24 फरवरी) को हॉस्टल मेस में खाना खाने के बाद उन्हें सिरदर्द, पेट दर्द और उल्टी की शिकायत हुई।
मध्यप्रदेश: मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास में भोजन करने के बाद 50 से अधिक छात्राएं कथित तौर पर खाद्य विषाक्तता के कारण बीमार हो गईं। अधिकारी ने मंगलवार (25 फरवरी) को यह जानकारी दी।
कुछ छात्राओं के अनुसार, सोमवार को हॉस्टल मेस में खाना खाने के बाद उन्हें सिरदर्द, पेट दर्द और उल्टी की शिकायत हुई। छात्राओं ने बताया कि उन्होंने रात के खाने में आलू और गोभी की सब्जी, चावल, रोटी और दाल खाई थी।
रात करीब 11 बजे उनमें से कई की तबीयत खराब होने लगी। कुछ स्टूडेंट्स ने दावा किया कि आलू की सब्जी खाने से उनकी तबीयत बिगड़ी है। छात्राओं ने बताया कि उन्हें यूनिवर्सिटी के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी रजनीश त्रिपाठी ने एक बयान में कहा, "यह खाद्य संक्रमण का मामला है। किसी को भी विश्वविद्यालय के बाहर उपचार के लिए नहीं भेजा गया है।"
वहीं, विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति डॉ. ब्योमकेश त्रिपाठी ने भी इस मामले पर मीडिया के सामने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कुलपति ब्योमकेश त्रिपाठी ने बताया कि संस्थान के स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद छात्राएं अपने कमरों में लौट गई।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल