NEET UG Retest 2026: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नीट पुनर्परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की
Santosh Kumar | June 17, 2026 | 02:24 PM IST | 2 mins read
मुख्यमंत्री ने नीट के समन्वय के लिए जिम्मेदार उच्च शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर 19 जून तक बायोमेट्रिक मशीनें, सीसीटीवी कैमरे और जैमर स्थापित किए जाएं तथा 20 जून को उनका परीक्षण किया जाए।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBookनई दिल्ली: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 21 जून को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) की पुनर्परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित बैठक में यादव ने सभी तैयारियां निर्धारित समय से पहले पूरी करने के निर्देश दिए। राज्य के 30 जिलों में स्थित 283 परीक्षा केंद्रों पर नीट-यूजी परीक्षा आयोजित की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने नीट के समन्वय के लिए जिम्मेदार उच्च शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर 19 जून तक बायोमेट्रिक मशीनें, सीसीटीवी कैमरे और जैमर स्थापित किए जाएं तथा 20 जून को उनका परीक्षण किया जाए।
NEET Retest 2026: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने क्या कहा?
सीएम ने कहा कि 21 जून को राष्ट्रपति मुर्मू का जबलपुर दौरा है, इसलिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी शहर में यातायात प्रबंधन की ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करें जिससे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में कोई कठिनाई न हो।
उन्होंने कहा कि उसी दिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम भी आयोजित होंगे, इसलिए यह सुनिश्चित किया जाए कि इन आयोजनों के कारण परीक्षार्थियों को यातायात संबंधी परेशानी का सामना न करना पड़े।
राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने निर्देश दिए कि यदि किसी अभ्यर्थी को परिवहन संबंधी समस्या आती है तो प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी सरकारी अथवा निजी वाहन की व्यवस्था कर उसकी सहायता करें।
Re-NEET Exam 2026: अधिकारियों के लिए जारी किए निर्देश
यादव ने सभी 30 जिलों जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों तथा परीक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों से कहा कि नीट के लिए तैयार की गई एसओपी का उपयोग भविष्य में राज्य में आयोजित होने वाली अन्य परीक्षाओं में भी किया जाएगा।
नीट के लिए जिला स्तरीय समन्वय समितियों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं तथा प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सहायक उपनिरीक्षक स्तर के एक पुलिस अधिकारी की तैनाती की गई है।
NEET UG Admit Card 2026: परीक्षा के प्रश्नपत्र राज्य में पहुंचें
जानकारी के अनुसार, परीक्षा के प्रश्नपत्र राज्य में पहुंच चुके हैं और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा अधिसूचित दो बैंकों में सुरक्षित रखे गए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर दो स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी।
बाहरी सुरक्षा घेरा राज्य पुलिस एवं होमगार्ड के जवान संभालेंगे, जबकि आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी एनटीए द्वारा नियुक्त एजेंसी के पास होगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर जनरेटर, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और पंखों की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
प्रत्येक केंद्र पर प्राथमिक स्वास्थ्य कर्मी और प्राथमिक उपचार किट उपलब्ध रहेगी, जबकि नियंत्रण कक्ष में चिकित्सकों और पैरामेडिकल कर्मियों की टीम तैनात रहेगी। बैठक में मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
इनपुट्स-पीटीआई
अगली खबर
]NEET Re Exam 2026: रीनीट अभ्यर्थियों को बस किराये में 50 प्रतिशत की मिलेगी छूट, यूपी सीएम योगी ने किया ऐलान
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार