JPSC CSE Prelims 2024: जेपीएससी सीएसई एडमिट कार्ड आज ऑफिशियल वेबसाइट पर करेगा जारी, परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | March 12, 2024 | 02:47 PM IST | 1 min read
आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार ऑफिशयल वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से जेपीएससी सीएसई हाल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
नई दिल्ली: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) आज यानी 12 मार्च को जेपीएससी सीएसई 2024 प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। इससे पहले 11 मार्च को आयोग ने झारखंड संयुक्त सिविल सेवा प्रीलिम्स एग्जाम डेट की घोषणा की थी। जेपीएससी सीएसई प्री एग्जाम 17 मार्च को आयोजित किया जाएगा।
उम्मीदवार आधिकारिक घोषणा के बाद जेपीएससी की वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जेपीएससी सीएसई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
जेपीएससी सीएसई प्रीलिम्स एग्जाम 2024 राज्य के विभिन्न जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित होगी।
Also read JPSC CSE 2024: जेपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा तिथि जारी, दो पालियों में होगा एग्जाम
उम्मीदवारों को जेपीएससी सीएसई 2024 हाल टिकट के साथ पहचान पत्र आईडी, दो पासपोर्ट साइज फोटो ले जाना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
जेपीएससी सीएसई भर्ती 2024 अभियान के तहत उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स एग्जाम, मेन एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर होगा। प्रारंभिक परीक्षा में सफल कैंडिडेट को जेपीएससी सीएसई मेन एग्जाम 2024 में शामिल किया जाएगा। झारखंड संयुक्त सिविल सेवा 2024 प्रारंभिक परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।
प्रत्येक पेपर 200 अंकों के लिए आयोजित किया जाएगा। झारखंड लोक सेवा आयोग संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा में सामान्य अध्ययन विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे। झारखंड सीएसई प्री एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी तहत की समस्या होने पर उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 9431301419, 9431301636 या +918956622450 पर संपर्क कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम