JoSAA Counseling Registration 2024: जोसा काउंसलिंग पंजीकरण josaa.nic.in पर आज से शुरू; शेड्यूल जानें
Abhay Pratap Singh | June 10, 2024 | 08:16 AM IST | 2 mins read
JoSAA काउंसलिंग 2024 पंजीकरण और विकल्प भरने की प्रक्रिया 18 जून को समाप्त होगी। जोसा काउंसलिंग पांच चरणों में आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (JoSAA) आज यानी 10 जून से जोसा 2024 पंजीकरण और विकल्प भरने की प्रक्रिया शुरू करेगा। जेईई मेन 2024 और जेईई एडवांस 2024 में उत्तीर्ण उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in पर जाकर JOSAA 2024 काउंसलिंग पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं।
जोसा द्वारा सीट आवंटन कुल 5 चरणों में आयोजित किया जाएगा। काउंसलिंग के प्रत्येक चरण के बाद जोसा 2024 के लिए सीट आवंटन के परिणाम ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। NIT, IIT, IIIT सहित अन्य संस्थानों की लगभग 42,000 सीटों के लिए करीब 15 लाख जेईई मेन 2024 उम्मीदवार भाग लेने के पात्र हैं।
जेईई मेन या एडवांस में प्राप्त रैंक और उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत वरीयताओं के आधार पर सीटों का आवंटन निर्धारित किया जाता है। सीट आवंटन के दौरान जोसा द्वारा आरक्षण नीतियों का भी पालन किया जाता है। जोसा 2024 काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए देश भर में 52 दस्तावेज सत्यापन केंद्र (वीसी) और सहायता केंद्र (एचसी) बनाए गए हैं।
नोटिस में कहा गया कि, काउंसलिंग प्रक्रिया के सफल संचालन के लिए एनआईटीके सुरथकल स्थित सीएसएबी मुख्यालय में 10 भारतीय भाषाओं में सहायता प्रदान करने वाली एक बहुभाषी हेल्प-डेस्क स्थापित की गई है। सभी 52 वीसी और एचसी की संपर्क जानकारी जोसा 2024 वेबसाइट पर उपलब्ध है।
JoSAA 2024 Counseling Schedule: काउंसलिंग शेड्यूल
उम्मीदवार नीचे राउंड 1 के लिए JoSAA 2024 काउंसलिंग शेड्यूल देख सकते हैं।
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
|
JoSAA 2024 काउंसलिंग शेड्यूल |
10 जून |
|
14 जून 2024 तक उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर मॉक सीट आवंटन-1 का प्रदर्शन |
15 जून |
|
16 जून 2024 तक उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर मॉक सीट आवंटन-2 का प्रदर्शन |
17 जून |
|
JoSAA 2024 के तहत शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिए उम्मीदवारों का पंजीकरण और विकल्प भरने की अंतिम तिथि |
18 जून |
|
डेटा का मिलान, सत्यापन और आवंटित सीटों का सत्यापन |
19 जून |
|
सीट आवंटन (चरण-1) |
20 जून |
|
ऑनलाइन रिपोर्टिंग: शुल्क भुगतान, दस्तावेज अपलोड, प्रश्नों का उम्मीदवार द्वारा उत्तर (यदि आवश्यक हो) (चरण-1) |
20 से 24 जून |
|
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि (चरण-1) |
24 |
JOSAA 2024 Counselling Registration Form: भाग लेने वाले आईआईटी
JoSAA काउंसलिंग के माध्यम से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (NIT) और अन्य इंजीनियरिंग कॉलेजों में इच्छुक छात्र प्रवेश ले सकते हैं। उम्मीदवार नीचे JoSAA काउंसलिंग 2024 के लिए भाग लेने वाले आईआईटी संस्थानों की सूची देख सकते हैं:
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (बीएचयू) वाराणसी
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भुवनेश्वर
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गांधीनगर
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गोवा
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान हैदराबाद
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान इंदौर
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईएसएम) धनबाद
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जम्मू
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान धारवाड़
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पलक्कड़
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रोपड़
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान तिरुपति
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग