JMI Protest: जामिया मिल्लिया में छात्रों का प्रदर्शन 16वें दिन भी जारी, विश्वविद्यालय ‘बंद’ का किया विरोध
Press Trust of India | October 27, 2026 | 09:46 PM IST | 3 mins read
छात्र संघ की बहाली की मांग को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच छात्रों ने मंगलवार को प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और कक्षाओं को ऑनलाइन माध्यम से संचालित करने तथा परिसर की सुविधाएं बंद किए जाने का विरोध किया।
नई दिल्ली: जामिया मिल्लिया इस्लामिया छात्र संघ (JMISU) को बहाल करने की मांग को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को 16वें दिन में प्रवेश कर गया। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्र संघ के संविधान को मंजूरी मिलने के 15 दिनों के भीतर चुनाव कराने का निर्णय लिए जाने के बावजूद छात्रों ने आंदोलन वापस लेने से इनकार कर दिया है। प्रदर्शनकारी छात्र चुनाव की निश्चित तारीख घोषित करने और संविधान को मंजूरी देने के लिए स्पष्ट समय-सीमा तय करने की मांग कर रहे हैं। विश्वविद्यालय में 2006 से छात्र संघ के चुनाव नहीं हुए हैं।
छात्र संघ बहाली की मांग -
छात्र संघ की बहाली की मांग को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच छात्रों ने मंगलवार को प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और कक्षाओं को ऑनलाइन माध्यम से संचालित करने तथा परिसर की सुविधाएं बंद किए जाने का विरोध किया। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई), जामिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि प्रशासन दिल्ली पुलिस की मदद से छात्र संघ चुनाव की पुष्टि करने वाला नोटिस जारी करने के अलावा बाकी सभी कदम उठा रहा है। पोस्ट में कहा गया, “हम परिसर बंद किए जाने का विरोध करते हैं। हम ऑनलाइन कक्षाओं का विरोध करते हैं। हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे। जामिया मिल्लिया इस्लामिया छात्र संघ (जेएमआईएसयू) को बहाल करो।”
विश्वविद्यालय के सभी गेट और प्रवेश द्वार बंद -
छात्रों ने यह भी दावा किया कि विश्वविद्यालय के सभी गेट और प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए है। छात्र संगठनों ने एक बयान में आरोप लगाया कि सुरक्षा गार्ड और विश्वविद्यालय के सुरक्षा सलाहकार परिसर के द्वारों पर छात्रों को पुलिस के हवाले कर रहे थे, जिसके कारण उन्हें मनमाने ढंग से हिरासत में लिया जा रहा था और गिरफ्तार किया जा रहा था।
ऑनलाइन कक्षाएं 8 नवंबर तक जारी रहेंगी -
सोमवार को जारी एक नोटिस के अनुसार, ऑनलाइन कक्षाएं आठ नवंबर तक जारी रहेंगी, जिसके बाद विश्वविद्यालय स्थिति की समीक्षा करेगा। विश्वविद्यालय के इस आदेश के तहत मौजूदा प्रदर्शन के दौरान छात्रों को जारी किए गए निलंबन आदेश और कारण बताओ नोटिस भी वापस ले लिए गए। इसके अलावा, आंदोलन के दौरान सुरक्षाकर्मियों के आचरण की जांच के लिए एक समिति गठित करने का भी प्रावधान किया गया। हालांकि, छात्रों का कहना है कि यह फैसला पूरी तरह उनकी मांगों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने संविधान को मंजूरी देने की समयसीमा तय न होने पर सवाल उठाए हैं।
छात्र संघ चुनाव चुनाव बहाल और तिथियों के ऐलान की मांग -
अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे विद्यार्थियों में से एक रेहान खान ने सोमवार को कहा, “हमारी पहली मांग यह थी कि छात्र संघ चुनाव बहाल किए जाएं और चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाए।” विश्वविद्यालय प्रशासन ने सोमवार देर रात खान को एक आदेश जारी कर प्रदर्शन स्थल तुरंत खाली करने को कहा और ऐसा नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। विश्वविद्यालय के आदेश में यह भी कहा गया कि प्रदर्शनकारी छात्र आंदोलन के दौरान प्रशासन के खिलाफ दिए गए मानहानिकारक बयानों, कृत्यों या सोशल मीडिया पोस्ट के लिए संवाददाता सम्मेलन में सार्वजनिक रूप से माफी मांगने पर सहमत हुए थे।
प्रदर्शनकारी छात्रों और अर्धसैनिक बलों के जवानों के बीच झड़प -
आदेश में ऐसे पोस्ट तुरंत हटाने के निर्देश देते हुए कहा गया था कि आदेश जारी होने के बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया जाएगा। सोमवार को परिसर में सुरक्षा बढ़ाए जाने के बाद प्रदर्शनकारी छात्रों और अर्धसैनिक बलों के जवानों के बीच झड़प भी हुई। तनाव के बीच सभी पाठ्यक्रमों की कक्षाएं ऑनलाइन कर दी गईं। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय में प्रवेश नहीं करने दिया।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार