झारखंड सरकार ने राज्य के मेडिकल कॉलेजों में यूजी और पीजी सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए एनएमसी को प्रस्ताव भेजा
Press Trust of India | March 23, 2026 | 08:24 AM IST | 1 min read
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जमशेदपुर स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज में स्नातक सीटों की संख्या 100 से बढ़ाकर 150 कर दी गई है।
रांची: झारखंड सरकार ने राज्य में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को दूर करने के मकसद से विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) सीट की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) को भेजा है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि 3 नए मेडिकल कॉलेजों में पीजी कोर्स शुरू करने की तैयारी है विभिन्न विषयों में सीट की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा गया है, जिसके तहत दुमका में 21, हजारीबाग में 30 और पलामू में 21 सीट बढ़ाने की सिफारिश की गई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जमशेदपुर स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज में स्नातक सीटों की संख्या 100 से बढ़ाकर 150 कर दी गई है। वहीं, दुमका, हज़ारीबाग और धनबाद में भी सीटों की संख्या बढ़ाकर 150 करने का प्रस्ताव भेजा गया है।
Also read एयर इंडिया विमान दुर्घटना में क्षतिग्रस्त अहमदाबाद मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल का पुनर्निर्माण होगा
इसके अलावा रांची के रिम्स में एमबीबीएस सीट 180 से बढ़ाकर 250 करने का प्रस्ताव भेजा गया है। सरकार ने जमशेदपुर में पीजी सीट की संख्या 45 से बढ़ाकर 51 करने और धनबाद में सीट की संख्या बढ़ाकर 25 करने का भी प्रस्ताव रखा है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अजय कुमार सिंह ने कहा कि मंजूरी मिलने के बाद दुमका, हजारीबाग और पलामू के मेडिकल कॉलेजों में पीजी पढ़ाई शुरू होगी। इससे विशेषज्ञ डॉक्टर बढ़ेंगे और लोगों को बेहतर इलाज मिलेगा।
अगली खबर
]NEET SS Counselling 2025: नीट एसएस काउंसलिंग राउंड 1 सीट आवंटन रिजल्ट जारी, कल तक दें विसंगतियों की जानकारी
यह प्रोविजनल रिजल्ट आज एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर उपलब्ध कराया गया है, जिसमें डीएम, एमसीएच और डीआरएनबी सुपर-स्पेशियलिटी कोर्स के लिए सीट अलॉटमेंट से जुड़ी जानकारी दी गई है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच