Santosh Kumar | March 17, 2026 | 05:32 PM IST | 1 min read
यदि उम्मीदवारों को आवंटित सीटों में कोई विसंगति नजर आती है, तो उन्हें कल सुबह 11 बजे तक ईमेल के माध्यम से एमसीसी को सूचित करना होगा।

नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट एसएस काउंसलिंग 2025 के पहले राउंड के लिए प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी कर दिया है। यह प्रोविजनल रिजल्ट आज एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर उपलब्ध कराया गया है, जिसमें डीएम, एमसीएच और डीआरएनबी सुपर-स्पेशियलिटी कोर्स के लिए सीट अलॉटमेंट से जुड़ी जानकारी दी गई है। उम्मीदवार पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।
राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन 10 से 15 मार्च तक किया गया, जबकि चॉइस भरने और लॉक करने की समय सीमा 17 मार्च को सुबह 8 बजे तक बढ़ा दी गई थी। आवंटन की प्रक्रिया 17 मार्च को हुई, और अब प्रोविजनल रिजल्ट जारी किए गए।
सीट आवंटन के अंतिम परिणाम कल घोषित किए जाएंगे। यदि उम्मीदवारों को अपनी आवंटित सीटों में कोई विसंगति नजर आती है, तो उन्हें कल, 18 मार्च को सुबह 11 बजे तक ईमेल के माध्यम से एमसीसी को सूचित करना होगा।
सभी उम्मीदवारों को इस ईमेल आईडी: mccresultquery@gmail.com पर सूचित करना होगा। इसके बाद प्रोविजनल रिज़ल्ट को 'फाइनल' माना जाएगा। प्रोविजनल रिजल्ट केवल सांकेतिक है और इसमें बदलाव हो सकता है।
उम्मीदवार प्रोविजनल परिणाम में आवंटित सीट पर किसी भी अधिकार का दावा नहीं कर सकते हैं, और इसको किसी भी न्यायालय में चुनौती नहीं दी जा सकती है। उम्मीदवार एमसीसी की वेबसाइट से आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
पात्र उम्मीदवार नीट एमडीएस 2026 के लिए ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यह परीक्षा मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 मार्च है।
Santosh Kumar