Jharkhand Board Result 2025: जेएसी 10वीं-12वीं रिजल्ट स्क्रूटनी के लिए आवेदन विंडो ओपन, जानें लास्ट डेट, फीस
Santosh Kumar | June 18, 2025 | 05:02 PM IST | 2 mins read
झारखंड बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2025 स्क्रूटनी विंडो लिंक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर एक्टिव है।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) ने 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए स्क्रूटनी फॉर्म भरने की प्रक्रिया 18 जून 2025 से शुरू कर दी है। यह सुविधा उन छात्रों के लिए है जो बोर्ड परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं और उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच चाहते हैं। छात्र 28 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जेएसी 10वीं-12वीं रिजल्ट 2025 स्क्रूटनी विंडो लिंक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर एक्टिव है।
यह प्रक्रिया केवल सैद्धांतिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं पर ही लागू होगी। प्रायोगिक और आंतरिक मूल्यांकन के अंकों की दोबारा जांच नहीं की जाएगी। बोर्ड ने जारी अधिसूचना के जरिए आवेदन से जुड़ी जानकारी साझा की है।
आवेदन शुल्क विषयवार है: कक्षा 10वीं के लिए ₹450 और कक्षा 12वीं के लिए ₹750 प्रति विषय। भुगतान केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जा सकता है। जांच प्रक्रिया के तहत केवल कुछ बिंदुओं पर ही विचार किया जाएगा।
Jharkhand Board Result 2025: स्क्रूटनी में इन बिन्दुओं पर विचार
इसमें उत्तर पुस्तिका के अंदर लिखे गए अंकों को यदि मुख्य पृष्ठ पर नहीं जोड़ा गया है, तो उन्हें मुख्य पृष्ठ पर जोड़कर सुधार किया जाएगा। यदि कोई प्रश्न बिना मूल्यांकन के छूट गया है, तो उसका मूल्यांकन किया जाएगा।
इसके अलावा, यदि अंकों का योग गलत है तो उसे सुधारा जाएगा, लेकिन आंतरिक मूल्यांकन के अंकों की दोबारा जांच नहीं की जाएगी। स्क्रूटनी का उद्देश्य केवल अंकों की गणना और अंक अंकन में हुई गलतियों को सुधारना है।
JAC Board Scrutiny Form 2025: ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे
बता दें कि स्क्रूटनी में केवल अंकों की जांच की जाती है, उत्तरों की दोबारा जांच नहीं की जाती, इसलिए सुधार की संभावना कम है। इसलिए असफल छात्र कंपार्टमेंटल 2025 या वार्षिक परीक्षा 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
अधिसूचना के अनुसार स्क्रूटनी के लिए आवेदन केवल निर्धारित तिथि तक तथा ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित तिथि के बाद डाक, कूरियर, ईमेल या अन्य किसी माध्यम से भेजे गए आवेदन मान्य नहीं होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी