Saurabh Pandey | June 5, 2025 | 03:20 PM IST | 1 min read
जेएसी 12वीं आर्ट्स रिजल्ट में बोर्ड का नाम, छात्र, पिता, माता, रोल नंबर, रोल कोड, संकाय का नाम, विभिन्न विषयों में प्राप्त अंक, कुल प्राप्त अंक, ग्रेड और योग्यता स्थिति जैसे विवरण शामिल होंगे।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Now
नई दिल्ली : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) ने झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जेएसी इंटर आर्ट्स परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और results.digilocker.gov.in पर जाकर अपनी मार्कशीट देख सकते हैं।
Latest: 50+ Entrance Exams after 12th | Best Career Options after 12th
Also See: JAC Class 12th QP's & Answer Key 2026
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
जेएसी 12वीं आर्ट्स रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थियों को लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करना होगा।
जेएसी 12वीं आर्ट्स रिजल्ट में बोर्ड का नाम, छात्र, पिता, माता, रोल नंबर, रोल कोड, संकाय का नाम, विभिन्न विषयों में प्राप्त अंक, कुल प्राप्त अंक, ग्रेड और योग्यता स्थिति जैसे विवरण शामिल होंगे।
जेएसी 12वीं आर्ट्स परीक्षा में प्लस टू जेके हाई स्कूल राजमहल में पढ़ने वाले देव तिवारी ने 481 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। दूसरे स्थान पर प्लस टू हाई स्कूल पदमा, हजारीबाग की प्रेरणा कुमारी ने 470 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया।
वहीं प्लस टू हाई स्कूल राजमहल के छात्र सूरज कुमार दास, कुमारी रितंब्रा ने 466 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया है। कुमारी रितंब्रा कुन्हरलालो की छात्रा हैं।
रैंक | टॉपर का नाम | कुल प्राप्त अंक |
|---|---|---|
1 | देव तिवारी | 481 |
2 | प्रेरणा कुमारी | 470 |
3 | सूरज कुमार दास | 466 |
3 | कुमारी रितंब्रा | 466 |
4 | श्रेया आनंद | 464 |
5 | अनन्या पाल | 463 |
5 | उषा रानी | 463 |
5 | शिवानी कुमारी | 463 |
6 | तरण प्रिया शाही | 461 |
7 | स्वीटी बरनवाल | 460 |
7 | आयुषी कुमारी | 460 |
7 | तन्नू कुमारी | 460 |
7 | लिपा गरई | 460 |
7 | शानप्रताप सिंह | 460 |
7 | आलोक कुमार दास | 460 |
8 | अभिया शर्मा | 459 |
8 | मीनू पाल | 459 |
9 | रईस शेख | 458 |
10 | त्रिशा प्रमाणिक | 457 |