Abhay Pratap Singh | June 18, 2025 | 01:27 PM IST | 1 min read
आरएसओएस 2025 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए परीक्षा में उपस्थित हुए छात्रों को रोल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Explore 50+ important entrance exams after 10+2 across engineering, medical, law, and more. Don’t miss key opportunities to plan your career and secure admission in top colleges.
Download EBook
नई दिल्ली: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल, जयपुर (RSOS Jaipur) द्वारा कल यानी 19 जून को राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित किया जाएगा। आधिकारिक घोषिणा के बाद छात्र आरएसओएस की वेबसाइट rsos.rajasthan.gov.in या rsosadmission.rajasthan.gov.in/rsos पर जाकर अपना परिणाम जांच सकते हैं।
राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रोल नंबर जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आरएसओएस 2025 परीक्षा 21 अप्रैल से 16 मई, 2025 तक आयोजित की गई थी। हालांकि, भारत-पाक तनाव के चलते राज्य के 6 जिलों में परीक्षा 28 से 30 मई तक कराई गई थी।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, “राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा आरएसओएस 2025 परीक्षा का परिणाम सुबह 11:30 बजे शिक्षा संकुल परिसर से ऑनलाइन माध्यम में जारी किया जाएगा।” राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल परिणाम 2025 में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक लाने होंगे।
इस साल आरएसओएस 2025 परीक्षा में कुल 1,03,004 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 10वीं कक्षा के छात्रों की संख्या 53,501 और 12वीं कक्षा के छात्रों की संख्या 49,503 थी। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए छात्रों को राजस्थान स्टेट ओपर स्कूल की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
पिछले साल के आंकड़ों के अनुसार, आरएसओएस कक्षा 10वीं परिणाम 2025 में 66.80% लड़के और 90.44% लड़कियां पास हुईं। वहीं, कक्षा 12वीं में लड़कों का पास प्रतिशत 62.08% और लड़कियों का 63.84% दर्ज किया गया था।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके छात्र आरएसओएस 10th रिजल्ट 2025 और आरएसओएस 12th रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं: