JEECUP 2024: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा आवेदन का अंतिम दिन आज, jeecup.admissions.nic.in से करें अप्लाई
Santosh Kumar | February 29, 2024 | 07:16 AM IST | 2 mins read
यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2024 16 से 22 मार्च तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो आज यानी 29 फरवरी को बंद होने जा रही है। जो उम्मीदवार किसी कारणवश अब तक आवेदन पत्र नहीं भर पाए हैं, वे तुरंत जेईईसीयूपी की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं और रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।
New: JEECUP Mock Test
Also Check: Top Colleges accepting JEECUP Score
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 300 रुपये का पंजीकरण शुल्क देना होगा। यह सामान्य और ओबीसी श्रेणियों के लिए है। एससी, एसटी वर्ग के लिए शुल्क 200 रुपये है। भुगतान नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जाएगा।
JEECUP Registration 2024: ऐसे करें अप्लाई
छात्र नीचे दिए गए आसान चरणों के माध्यम से UP Polytechnic Entrance Exam 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं-
-
आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
-
Homepage पर 'Online Application Form Submission for JEECUP - 2024' पर क्लिक करें।
-
नया पेज खुलेगा, यहां नीचे जाकर 'Fresh Candidate Registration' लिंक पर क्लिक कर Agree करें।
-
पेज पर आवश्यक डीटेल दर्ज कर सबमिट करें।
-
अब लॉगिन करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
-
शुल्क का भुगतान करें और इसकी हार्डकॉपी निकालकर रख लें।
UP Polytechnic Exam: महत्वपूर्ण तिथियाँ
यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2024 16 से 22 मार्च तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जेईईसीयूपी द्वारा 10 मार्च को जारी किया जाएगा।
शेड्यूल के मुताबिक, परीक्षा की उत्तर कुंजी 27 मार्च को जारी की जाएगी और आपत्ति विंडो 30 मार्च को बंद हो जाएगी। यह एक प्रोविजनल उत्तर कुंजी होगी जिस पर उम्मीदवार आपत्ति कर सकते हैं। इसके बाद फाइनल आंसर की आएगी और नतीजे 8 अप्रैल 2024 को जारी किए जाएंगे।
UP Polytechnic Entrance Exam: परीक्षा पैटर्न
जेईईसीयूपी परीक्षा पैटर्न प्रत्येक पाठ्यक्रम के लिए अलग है। यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों से 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जायेंगे। अंकन योजना के अनुसार, जेईईसीयूपी प्रश्न पत्र में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। यूपी पॉलिटेक्निक 2024 पाठ्यक्रम यूपी कक्षा 10, 11 और 12 के पाठ्यक्रम पर आधारित है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी