JEE Mains 2027: जेईई मेन सेशन 1 रजिस्ट्रेशन लेट फीस के साथ शुरू, अंतिम तिथि 26 नवंबर; 15,04,866 फॉर्म सबमिट
Abhay Pratap Singh | November 23, 2026 | 02:49 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन जनवरी 2027 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए 27 नवंबर से 29 नवंबर, 2026 तक का समय दिया गया है।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य (JEE Mains) 2027 सेशन 1 के लिए विलंब शुल्क के साथ आज से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभी तक आवेदन फॉर्म नहीं भरने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर 23 नवंबर से 26 नवंबर, 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं।
जेईई मेन जनवरी 2027 रजिस्ट्रेशन के लिए लेट फीस 500 रुपये निर्धारित की गई है। आवेदन में सुधार के लिए 27 से 29 नवंबर, 2026 तक का समय दिया गया है। 20, 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी, 2027 को होने वाली परीक्षा के लिए सिटी स्लिप 30 दिसंबर को और एडमिट कार्ड 13 जनवरी, 2027 को जारी किया जाएगा।
एनटीए द्वारा आयोजित जेईई मेन 2027 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं है। जिन अभ्यर्थियों ने 2025 या 2026 में कक्षा 12वीं या इसके समकक्ष परीक्षा पास की है या जो 2027 में इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, वे जेईई मेन 2027 परीक्षा में बैठ सकते हैं।
परीक्षा एजेंसी के अनुसार, अब तक 15,04,866 पंजीकरण फॉर्म जमा किए जा चुके हैं और 13,10,493 उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक शुल्क का भुगतान पूरा कर लिया है। बिना विलंब शुल्क के पंजीकरण की अंतिम तिथि 22 नवंबर थी। विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण की आखिरी तिथि 26 नवंबर 2026, रात 11:50 बजे तक है।
JEE Mains Session 1 Registration 2027: पंजीकरण प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके जेईई मेन 2027 सेशन 1 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं:
- एनटीए जेईई मेन की वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म जेईई मेन 2027 सेशन 1 पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें, फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा करें।
- सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को जेईई मेन 2027 सेशन 1 नोटिफिकेशन जांचने की सलाह दी गई है। नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से एनटीए पोर्टल nta.ac.in और एनटीए एक्स हैंडल पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र