JEE Main 2025 Exam City Slip: जेईई मेन सत्र 1 सिटी इंटिमेशन स्लिप jeemain.nta.nic.in पर जारी, एडमिट कार्ड जल्द
Santosh Kumar | January 10, 2025 | 05:51 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा पिन पोर्टल पर दर्ज करना होगा।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से जेईई मेन 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई मेन 2025 परीक्षा 22 से 30 जनवरी के बीच आयोजित की जाएगी। जेईई मेन सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
Explore: Online JEE Test Series, Courses & Study Materials
JEE Main 2027: Session 1 Registration Link | Chapter Wise Weightage | Most Scoring Topics
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (2017-26) | Test Series | Score Booster
Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths
जेईई मेन 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा पिन जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एनटीए जेईई मेन 2025 परीक्षा दो सत्रों में आयोजित करेगा।
जेईई मेन्स 2025 परीक्षा सिटी इंटिमेशन स्लिप उस विशिष्ट शहर के बारे में जानकारी प्रदान करती है जहां उम्मीदवार अपनी जेईई मेन परीक्षा देंगे, जबकि जेईई मेन एडमिट कार्ड में परीक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी होती है।
JEE Main Admit Card 2025: जेईई मेन 2025 एडमिट कार्ड जल्द
बीई, बीटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक अभ्यर्थी जेईई मेन पेपर 1 के लिए उपस्थित होते हैं, जबकि बीआर्क, बीप्लानिंग अभ्यर्थी पेपर 2 के लिए उपस्थित होते हैं। जेईई मेन एग्जाम सिटी स्लिप में आवंटित परीक्षा केंद्र का विवरण होगा।
एनटीए जेईई मेन परीक्षा तिथि 2025 से 3 दिन पहले यानी 19 जनवरी को जेईई मेन एडमिट कार्ड 2025 जारी करेगा। हॉल टिकट में परीक्षा केंद्र का नाम, शिफ्ट का समय, परीक्षा के दिन के निर्देश सहित विवरण प्रदर्शित होंगे।
एनटीए जेईई मेन एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। जेईई मेन 2025 परीक्षा देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
Also read JEE Advanced 2025: आईआईटी दिल्ली के लिए जेईई एडवांस्ड में कितने मार्क्स चाहिए? जानें कटऑफ, पात्रता
JEE Main 2025 City Intimation Slip: कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके जेईई मेन सत्र 1 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जेईई मेन एग्जाम सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर लॉगिन विवरण दर्ज करके आईडी लॉगिन करें।
- जेईई मेन 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप स्क्रीन पर दिखेगी।
- डिटेल्स चेक करके जेईई मेन सिटी स्लिप 2025 डाउनलोड करें।
आईआईटी, एनआईटी और अन्य कॉलेजों में बीई, बीटेक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आईआईटी जेईई मेन 2025 परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। जेईई मेन 2025 सत्र 2 को 1 से 8 अप्रैल के बीच आयोजित किया जाएगा।
जेईई मेन 2025 सत्र 1 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने में किसी भी समस्या के मामले में, उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी