JEE Advanced Exam 2024: जेईई एडवांस 2024 परीक्षा आज; गाइडलाइन और ड्रेस कोड जानें
Abhay Pratap Singh | May 26, 2024 | 10:16 AM IST | 1 min read
जेईई एडवांस परीक्षा 2024 में उपस्थित होने के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर जेईई एडवांस एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
Download JEE Advanced Last 15 Years Question Papers PDF with solutions. Practise previous year questions, understand trends and boost your preparation.
Download EBookनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (आईआईटी मद्रास) द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस 2024 का आयोजन आज यानी 26 मई को किया गया है। जेईई एडवांस एग्जाम 2024 दो पेपरों पेपर-1 और पेपर-2 के लिए आयोजित की जाएगी। जेईई एडवांस 2024 परीक्षा की अवधि तीन घंटे की है।
JEE Advanced 2027: Syllabus | Preparation Tips | Chapter-Wise Weightage
New: JEE Advanced 2026: Hardest, Easiest & Tricky Questions
Latest: JEE Advanced 2026- QP | Analysis | PYQ's (Last 15 Years)
Don't Miss: JEE Advanced Trigonometry Previous Year Questions
जेईई एडवांस परीक्षा 2024 पेपर-1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा। वहीं, जेईई एडवांस एग्जाम 2024 पेपर-2 का आयोजन दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक किया जाएगा। जेईई एडवांस 2024 पेपर को तीन सेक्शन में बांटा गया है, जिसमें फिजिक्स केमिस्ट्री और गणित को शामिल किया गया है।
जेईई एडवांस एग्जाम 2024 में उपस्थित होने वाले कैंडिडेट को परीक्षा केंद्र पर जेईई एडवांस हाल टिकट 2024 ले जाना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को जेईई एडवांस प्रवेश पत्र के साथ ही एक सरकारी पहचान पत्र भी ले जाना होगा। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in के माध्यम से हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
Also read JEE Advanced 2024: जेईई एडवांस एग्जाम की तैयारी कैसे करें? 26 मई को ऑनलाइन मोड में होगी परीक्षा
JEE Advanced 2024: जेईई एडवांस ड्रेस कोड
जेईई एडवांस परीक्षा केंद्र पर कैंडिडेट निम्नलिखित वस्तुएं ले जा सकते हैं:
- पेंसिल।
- पेन।
- जेईई एडवांस एडमिट कार्ड
- मूल फोटो पहचान प्रमाण
- जैसे- आधार कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस/ स्कूल आईडी/ कॉलेज आईडी /पैन कार्ड/ पासपोर्ट/ वोटर आईडी आदि।
JEE Advanced 2024 Exam: जेईई एडवांस गाइडलाइन
जेईई एडवांस एग्जाम में उपस्थित होने वाले कैंडिडेट को निम्नलिखित गाइडलाइन का पालन करना होगा:
- परीक्षा स्थल पर समय से पहले पहुंचें।
- परीक्षा नियंत्रक द्वारा दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
- प्रवेश पत्र में दी गई सभी आवश्यक वस्तुएं साथ ले जाएं।
- परीक्षा के बारे में स्कूल के बाहर साथियों से चर्चा करने से बचें।
- प्रश्न-पत्र शुरू करने से पहले सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
- पेपर हल करने के लिए सेक्शन-वाइज समय को बांट लें।
- किसी एक प्रश्न को हल करने में अत्यधिक समय बर्बाद न करें।
- अनुमान के आधार पर प्रश्नों को हल करने से बचें।
- परीक्षा के दौरान नकल सामग्री का उपयोग बिल्कुल न करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच