JAC Compartment Exam Timetable 2026: झारखंड बोर्ड कक्षा 10-12 कंपार्टमेंट एग्जाम डेटशीट जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | July 30, 2026 | 04:57 PM IST | 2 mins read
जेएसी कंपार्टमेंट एडमिट कार्ड 2026 विद्यालय प्रधान जेएसी की वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाकर कक्षा 10वीं के लिए 30 जुलाई से और कक्षा 12वीं के लिए 31 जुलाई से डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने जेएसी कक्षा 10 कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 और जेएसी कक्षा 12 कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 की समय-सारणी जारी कर दी है। जेएसी कंपार्टमेंट एग्जाम 2026 डेटशीट के अनुसार, दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 7 अगस्त से शुरू होंगी। कक्षा 10 की परीक्षा 12 अगस्त को, जबकि कक्षा 12 की परीक्षा 14 अगस्त को समाप्त होगी।
झारखंड बोर्ड द्वारा जेएसी कक्षा 10-12 कंपार्टमेंट 2026 परीक्षा एक या अधिक विषयों में अनुत्तीर्ण छात्रों के लिए आयोजित की जाएगी। जेएसी कंपार्टमेंट एग्जाम 2026 के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने स्कोर में सुधार का एक और मौका दिया जाता है।
नोटिस में कहा गया कि, विद्यालय प्रधान जेएसी की वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाकर कक्षा 10वीं के छात्रों के प्रवेश पत्र 30 जुलाई से और कक्षा 12वीं के प्रवेश पत्र 31 जुलाई से डाउनलोड कर हस्ताक्षर व मुहर के साथ छात्रों के वितरित करेंगे। प्रायोगिक परीक्षाएं 1 अगस्त से 6 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।
JAC CLASS 10 COMPARTMENTAL EXAM SCHEDULE 2026 - कक्षा 10 कंपार्टमेंट एग्जाम
| परीक्षा तिथि व दिन |
प्रथम पाली (सुबह 9:45 बजे – दोपहर 1:00 बजे तक) |
द्वितीय पाली (दोपहर 2:00 बजे – शाम 5:15 बजे तक) |
|---|---|---|
|
07 अगस्त 2026 (शुक्रवार) |
वाणिज्य, गृह विज्ञान आईआईटी एवं व्यावसायिक विषय (सुबह 9:45 बजे – दोपहर 12:30 बजे) |
उर्दू |
|
08 अगस्त 2026 (शनिवार) |
हिंदी (कोर्स ए एवं कोर्स बी) |
विज्ञान |
|
10 अगस्त 2026 (सोमवार) |
संस्कृत |
सामाजिक विज्ञान |
|
11 अगस्त 2026 (मंगलवार) |
गणित |
फारसी, उरांव, कुरमाली, उड़िया, हो, पंचपरगनिया, संथाली, खोरठा, नागपुरी, बंगला, मुंडारी, खड़िया एवं अरबी |
|
12 अगस्त 2026 (बुधवार) |
अंग्रेजी |
संगीत |
JAC CLASS 12 COMPARTMENTAL EXAM SCHEDULE 2026 - कक्षा 12 कंपार्टमेंट एग्जाम
| परीक्षा तिथि व दिन |
प्रथम पाली (सुबह 9:45 से दोपहर1:00 बजे तक) |
द्वितीय पाली (दोपहर 2:00 से शाम 5:15 बजे तक) |
|---|---|---|
|
07.08.2026 शुक्रवार |
समाजशास्त्र — I.A. |
मनोविज्ञान — I.A. |
|
08.08.2026 शनिवार |
भूविज्ञान — I.Sc. इतिहास — I.A. |
अंग्रेजी कोर A — I.A., I.Sc., I.Com. हिंदी कोर A — I.A., I.Sc., I.Com.हिंदी कोर B एवं मातृभाषा — I.A., I.Sc., I.Com. |
|
10.08.2026 सोमवार |
राजनीति विज्ञान — I.A. उद्यमिता — I.Com. |
रसायन विज्ञान — I.Sc. गृह विज्ञान — I.A.व्यवसाय अध्ययन — I.Com. |
|
11.08.2026 मंगलवार |
अर्थशास्त्र — I.A., I.Sc., I.Com. |
गणित / सांख्यिकी — I.A., I.Sc., I.Com. |
|
12.08.2026 बुधवार |
कंप्यूटर साइंस — I.Sc., I.Com. भूगोल — I.A. |
जीवविज्ञान — I.Sc. मानव विज्ञान — I.A. व्यावसायिक गणित — I.Com. |
|
13.08.2026 बृहस्पतिवार |
भौतिक विज्ञान — I.Sc. दर्शनशास्त्र — I.A. लेखाशास्त्र — I.Com. |
ऐच्छिक भाषा (कला संकाय हेतु) — I.A. अतिरिक्त भाषा (विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय हेतु) — I.Sc., I.Com. |
|
14.08.2026 शुक्रवार |
व्यावसायिक विषय — I.A., I.Sc., I.Com. |
संगीत — I.A. |
जेएसी कक्षा 10 कंपार्टमेंट एग्जाम 2026 टाइमटेबल पीडीएफ https://secondary-compartmental.jacexamonline.com/class-x और जेएसी कक्षा 12 कंपार्टमेंट एग्जाम 2026 टाइमटेबल पीडीएफ https://intermediate-compartmental.jacexamonline.com/class-xii पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट https://jac.jharkhand.gov.in/ पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल