Abhay Pratap Singh | July 30, 2026 | 03:43 PM IST | 2 mins read
एचपीएससी एडीए सब्जेक्ट नॉलेट टेस्ट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर सक्रिय किया जाएगा।

नई दिल्ली: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी (ADA) (Advt. No. 18/2025) और सुपरिंटेंडेंट (लीगल) (Advt. No. 01/2025) पदों के लिए कंबाइंड सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट (SKT) एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि घोषित कर दी है। कैंडिडेट एचपीएससी एसकेटी एडमिट कार्ड 2026 3 अगस्त से डाउनलोड कर सकेंगे।
एचपीएससी सब्जेक्ट नॉलेट टेस्ट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर सक्रिय किया जाएगा। एचपीएससी सुपरिटेंडेंट सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट एडमिट कार्ड 2026 और एचपीएससी एडीए एसकेटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी।
नीचे सारणी में उम्मीदवार एचपीएससी सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट 2026 शेड्यूल जांच सकते हैं:
| क्रम संख्या | पद का नाम एवं विभाग | विज्ञापन संख्या | परीक्षा तिथि व समय |
|---|---|---|---|
1 | हरियाणा के प्रॉसिक्यूशन डिपार्टमेंट में सहायक जिला अटॉर्नी (Assistant District Attorney) | 18/2025 | 9 अगस्त 2026 (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक) |
2 | हरियाणा के लॉ एंड लेजिस्लेटिव डिपार्टमेंट में अधीक्षक (विधि) [Superintendent (Legal)] | 01/2025 |
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “उम्मीदवारों को 3 अगस्त, 2026 से आयोग की वेबसाइट https://hpsc.gov.in पर दिए गए लिंक से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सलाह दी गई है। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को विषय ज्ञान परीक्षा में प्रोविजनल रूप से शामिल होने की अनुमति दी जा रही है।”
एचपीएससी ने कहा कि, जिन उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड छोटे साइज के होंगे और जिन पर फोटो या हस्ताक्षर साफ नहीं होंगे, उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट लिए उम्मीदवारों को एचपीएससी की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार एचपीएससी एसकेटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं: