Trusted Source Image

HPPSC SET Result 2026: हिमाचल राज्य पात्रता परीक्षा का परिणाम hppsc.hp.gov.in पर जारी, डाउनलोड चरण जानें

Abhay Pratap Singh | July 27, 2026 | 05:49 PM IST | 2 mins read

एचपी एसईटी 2026 रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल है।

एचपी स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 का आयोजन 7 जून को किया गया था। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
एचपी स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 का आयोजन 7 जून को किया गया था। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने आज राज्य पात्रता परीक्षा (SET) 2026 का परिणाम ऑनलाइन माध्यम में जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाकर 27 जुलाई से एचपी स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 रिजल्ट जांच सकते हैं।

हिमाचल राज्य पात्रता परीक्षा 2026 का परिणाम पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल है। एचपी एसईटी 2026 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। एचपी स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 का आयोजन 7 जून को किया गया था।

Himachal Pradesh State Eligibility Test 2026: विषय-वार सफल उम्मीदवार

एचपी एसईटी 2026 परीक्षा के माध्यम से केमिकल साइंस के लिए 110, इंग्लिश के लिए 157, लाइफ साइंस के लिए 298, कॉमर्स के लिए 152, इकोनॉमी के लिए 97, जियोग्राफी के लिए 41, हिंदी के लिए 141, इतिहास के लिए 171, मैथमेटिकल साइंसेज के लिए 108, म्यूजिक के लिए 19 और फिजिकल साइंसेज के लिए 94 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

Also readUPTET Result Date 2026: यूपीटीईटी रिजल्ट कब आएगा? जानें अपेक्षित तिथि, लेटेस्ट अपडेट, पासिंग मार्क्स

इसके अलावा, फिजिकल एजुकेशन विषय के लिए 13 कैंडिडेट, समाजशास्त्र के लिए 44, संस्कृत के लिए 38, राजनीति विज्ञान के लिए 287, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के लिए 19, कंप्यूटर साइंड एंड एप्लीकेशन के लिए 50, टूरिज्म एडमिनिस्ट्रेशन एंड मैनेजमेंट के 21 कैंडिडेट, मास कम्यूनिकेशन के 12, साइकोलॉजी के 14, एजुकेशन के लिए 56 और पर्यावरण विज्ञान विषय के लिए 41 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं।

नोटिस के अनुसार, परिणाम आधिकारिक वेबसाइट https://hppsc.hp.gov.in/ और एचपी पब्लिक सर्विस कमीशन के नोटिस बोर्ड पर उपलब्ध है। हिमाचल प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा राज्य के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नियुक्ति के लिए योग्यता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है।

HP State Eligibility Test Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके एचपी एसईटी रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

  • एचपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘State Eligibility Test 2026 Result’ पर क्लिक करें।
  • नए पेज में एक पीडीएफ ओपन होगी।
  • कैंडिडेट Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर जांचें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications