Trusted Source Image

UPTET Result Date 2026: यूपीटीईटी रिजल्ट कब आएगा? जानें अपेक्षित तिथि, लेटेस्ट अपडेट, पासिंग मार्क्स

Santosh Kumar | July 27, 2026 | 10:33 AM IST | 1 min read

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) की ओर से परिणाम जारी करने के संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

यूपीटीईटी 2026 परीक्षा में करीब 20 लाख उम्मीदवार शामिल हुए। (प्रतीकात्मक-मैग्नीफिक)
यूपीटीईटी 2026 परीक्षा में करीब 20 लाख उम्मीदवार शामिल हुए। (प्रतीकात्मक-मैग्नीफिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) द्वारा आयोजित यूपीटीईटी 2026 परीक्षा, राज्य के विभिन्न जिलों में 955 केंद्रों पर 2, 3 और 4 जुलाई को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस परीक्षा में करीब 20 लाख उम्मीदवार शामिल हुए। उम्मीदवार अब बेसब्री से यूपीटीईटी रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपीटीईटी का रिजल्ट 29 जुलाई तक जारी किया जा सकता है।

प्रोविज़नल आंसर की 8 जुलाई को जारी की गई और उम्मीदवार 14 जुलाई तक अपनी आपत्तियां जमा कर चुके हैं। आयोग आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की जारी करेगा और उसी के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा।

UPTET Result Date 2026: यूपीटीईटी का रिजल्ट कब आएगा?

बोर्ड द्वारा यूपीटीईटी रिजल्ट की आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन कई सूत्रों का कहना है कि यूपीईएसएससी द्वारा यूपीटीईटी 2026 का रिजल्ट 29 जुलाई को शाम 5 बजे जारी होने की संभावना है।

हालांकि, अभी तक उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से परिणाम जारी करने के संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। यूपीटीईटी रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर घोषित किया जाएगा

Also readAnti-Paper Leak Bill: लोकसभा में आज पेश होगा एंटी-पेपर लीक बिल, 15 अवैध कृत्यों का जिक्र, जानें अहम प्रावधान

UPTET Result 2026: यूपीटीईटी पासिंग मार्क्स

यूपीटीईटी में पास होने के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 150 में से कम से कम 90 मार्क्स (60%) लाने होंगे। वहीं, ओबीसी, एससी, एसटी, पीडबल्यूडी और दूसरी रिजर्व्ड कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 82 मार्क्स (55%) की जरूरत होगी।

यूपीटीईटी परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है, इसलिए उम्मीदवार आसानी से अपना अनुमानित स्कोर कैलकुलेट कर सकते हैं। क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को लाइफटाइम वैलिडिटी वाला टेट सर्टिफिकेट मिलेगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications