Abhay Pratap Singh | July 27, 2026 | 04:39 PM IST | 1 min read
आईबीपीएस एग्जाम कैलेंडर के अनुसार, आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिमिनरी एग्जाम 10 और 11 अक्टूबर, 2026 को होगा, जबकि मुख्य परीक्षा 27 दिसंबर, 2026 को आयोजित की जाएगी।

नई दिल्ली: इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने 27 जुलाई को पब्लिक सेक्टर बैंकों में कस्टमर सर्विस एसोसिएट्स (CSA) की भर्ती के लिए कॉमन रिक्रूटमेंट प्रोसेस (CRP CSA XVI) का शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है। आईबीपीएस क्लर्क भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार, पात्र उम्मीदवार 1 अगस्त से 21 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।
आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2026 के लिए आवेदन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर सक्रिय होगी। कैंडिडेट को आवेदन पत्र में सुधार का मौका भी दिया जाएगा। आईबीपीएस क्लर्क एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने के लिए कैटेगरी के अनुसार शुल्क का भी भुगतान करना होगा। चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा चरण शामिल है। आईबीपीएस कस्टमर सर्विस एसोसिएट (क्लर्क) पोस्ट के लिए कोई इंटरव्यू नहीं है।
मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। आवेदक की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष हो। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में छूट मिलेगी। पद के अनुसार, शैक्षणिक योग्यता व आयु-सीमा अलग अलग होगी।
नोटिस के अनुसार, कैंडिडेट्स को आवेदन से पहले विस्तृत आईबीपीएस क्लर्क नोटिफिकेशन 2026 जांचने की सलाह दी गई है। डिटेल्ड नोटिफिकेशन में एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, एज लिमिट, एग्जाम पैटर्न, पार्टिसिपेटिंग बैंक, रिजर्वेशन पॉलिसी और सिलेक्शन प्रोसेस जैसे जानकारी शामिल होगी।
नीचे सारणी में आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा 2026 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां जांच सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण | 01.08.2026 से 21.08.2026 तक |
आवेदन शुल्क/सूचना शुल्क का भुगतान | 01.08.2026 से 21.08.2026 तक |
आवेदन पत्र में संशोधन/सुधार के लिए एडिट विंडो (ऑनलाइन भुगतान सहित) | पंजीकरण बंद होने के बाद (आधिकारिक IBPS वेबसाइट पर सूचित किया जाएगा) |
प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग (PET) | सितंबर 2026 |
ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा | अक्टूबर 2026 |
ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम | नवंबर 2026 |
ऑनलाइन मुख्य परीक्षा | दिसंबर 2026 |
प्रोविजनल अलॉटमेंट | मार्च 2027 |