Trusted Source Image

BBOSE 10th-12th Exam 2026: बीबोस 10वीं-12वीं की परीक्षा 31 जुलाई से शुरू, जानें रिपोर्टिंग टाइम, गाइडलाइंस

Santosh Kumar | July 29, 2026 | 09:14 PM IST | 1 min read

10वीं की परीक्षा दो शिफ्ट में 12 अगस्त तक और 12वीं परीक्षा 18 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा राज्य के 9 डिविजनल जिलों में होगी। सेकेंडरी परीक्षा के लिए 33 और हायर सेकेंडरी परीक्षा के लिए 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

बिहार बोर्ड बीबोस कक्षा 10वीं और 12वीं, दोनों परीक्षाएं दो शिफ्ट में होंगी। (प्रतीकात्मक-पिक्सल)
बिहार बोर्ड बीबोस कक्षा 10वीं और 12वीं, दोनों परीक्षाएं दो शिफ्ट में होंगी। (प्रतीकात्मक-पिक्सल)

नई दिल्ली: बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूल एंड एग्जामिनेशन (बीबोस) ने 10वीं और 12वीं की 2026 की सालाना परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा 31 जुलाई से शुरू होगी और अलग-अलग सेंटर्स पर आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने कैंडिडेट्स के लिए रिपोर्टिंग टाइम और दूसरी गाइडलाइंस भी जारी की हैं। बिहार बोर्ड बीबोस कक्षा 10वीं और 12वीं, दोनों परीक्षाएं दो शिफ्ट में होंगी।

10वीं की परीक्षा दो शिफ्ट में 12 अगस्त तक और 12वीं परीक्षा 18 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा राज्य के 9 डिविजनल जिलों में होगी। सेकेंडरी परीक्षा के लिए 33 और हायर सेकेंडरी परीक्षा के लिए 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

BBOSE 10th-12th Exam 2026: एग्जाम रिपोर्टिंग टाइमिंग

इस बार सेकेंडरी परीक्षा में 13,923 उम्मीदवार और हायर सेकेंडरी परीक्षा में 12,217 उम्मीदवार शामिल होंगे। समिति ने निर्देश दिया है कि सभी उम्मीदवार परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं।

पहली शिफ्ट के लिए सुबह 9 बजे और दूसरी शिफ्ट के लिए दोपहर 1:30 बजे के बाद एंट्री नहीं दी जाएगी। कैंडिडेट्स की दो बार तलाशी ली जाएगी—एक बार एग्जाम सेंटर पर और दूसरी बार एग्जामिनेशन हॉल के अंदर।

Also readBSEB Spot Admission 2026: बिहार बोर्ड 11वीं स्पॉट एडमिशन 5 अगस्त से, सीबीएसई-आईसीएसई छात्र भी ले सकेंगे दाखिला

BBOSE Board Exam 2026: बीबोस परीक्षा संबंधी गाइडलाइंस

मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफ़ोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स साथ लाना मना है। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और हर 500 उम्मीदवारों के लिए एक वीडियोग्राफर तैनात करने की व्यवस्था की गई है।

परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की समस्या के समाधान के लिए एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है; यह 18 अगस्त तक काम करेगा। इसके अलावा, उम्मीदवारों को प्रश्न-पत्र पढ़ने और समझने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications