Saurabh Pandey | July 29, 2026 | 04:40 PM IST | 2 mins read
बिहार बोर्ड ने कक्षा 11वीं में स्पॉट एडमिशन के लिए 5 अगस्त से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करेगा। विद्यार्थी इस विशेष अवसर के लिए 11 अगस्त तक नामांकन करा सकते हैं।

नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 11वीं कक्षा (सत्र 2026-28) में एडमिशन से छूटे छात्रों के लिए स्पॉट एडमिशन का एक और विशेष अवसर दिया है। इसके तहत विद्यार्थी 5 अगस्त से 11 अगस्त 2026 तक अपने पसंद के संकाय और विषय में रिक्त सीटों पर सीधे स्कूल या कॉलेज के प्राचार्य से मिलकर दाखिला ले सकते हैं।
बिहार बोर्ड 11वीं स्पॉट एडमिशन की खास बात यह है कि बिहार बोर्ड के अलावा CBSE, CISCE या अन्य बोर्ड्स से भी 10वीं उत्तीर्ण छात्र इस स्पॉट एडमिशन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
इच्छुक विद्यार्थियों द्वारा नामांकन लेने के बाद संबंधित संस्थानों द्वारा 12 अगस्त 2026 तक नामांकित विद्यार्थियों की सूची ओएफएसएस पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा।
जिन उम्मीदवारों का चयन पिछली ओएफएसएस मेरिट लिस्ट में हुआ था और जिन्होंने 'स्लाइड-अप' सुविधा चुनी थी, लेकिन अपग्रेड किए गए संस्थान में एडमिशन नहीं ले पाए, उन्हें 'स्पॉट एडमिशन' प्रक्रिया के जरिए फिर से आवेदन करना होगा। बोर्ड ने कहा है कि ऐसे छात्रों के पिछले एडमिशन आवेदन रद्द माने जाएंगे। अगर वे स्पॉट एडमिशन के लिए नया आवेदन जमा नहीं करते हैं, तो वे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2028 में शामिल होने के योग्य नहीं होंगे।
जिन इंटरमीडिएट संस्थानों को तकनीकी दिक्कतों के कारण पहले एडमिशन अपडेट करने में परेशानी हो रही थी, उन्हें स्पॉट एडमिशन के दौरान ऑनलाइन अपडेट पूरा करने की अनुमति दी गई है।
Also read BSEB Sakshamta Exam-5 Result 2026: बिहार सक्षमता परीक्षा-5 का रिजल्ट sakshamtabihar.com पर जारी