Trusted Source Image

Bihar Scholarship 2026: मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना क्या है? किन छात्राओं को मिलेगा लाभ, आवेदन जारी

Saurabh Pandey | July 28, 2026 | 11:38 AM IST | 1 min read

बिहार सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री बालिका (इंटर पास) प्रोत्साहन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। पात्र छात्राओं और उनके अभिभावकों से अनुरोध है कि समय से पहले आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

छात्रा द्वारा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) या राज्य से मान्यता प्राप्त संस्थान से परीक्षा उत्तीर्ण की होनी चाहिए। (आधिकारिक वेबसाइट)
छात्रा द्वारा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) या राज्य से मान्यता प्राप्त संस्थान से परीक्षा उत्तीर्ण की होनी चाहिए। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा मुख्यमंत्री बालिका (इंटर पास) प्रोत्साहन योजना के तहत स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाली छात्राएं इसके लिए आवेदन कर सकती हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने के लिए छात्राओं को आधिकारिक वेबसाइट medhasoft.bihar.gov.in पर जाकर अपना फॉर्म जमा करना होगा।

इस योजना के माध्यम से पात्र छात्राओं को 25,000 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी। इसका उद्देश्य बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और आर्थिक सहयोग देना है। बिहार बोर्ड 12वीं की वे छात्राएं, जिन्होंने इसी साल परीक्षा पास की है, वे बिहार सरकार की 'मुख्यमंत्री बालिका (इंटरमीडिएट) प्रोत्साहन योजना 2026' के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पात्र होंगी।

इन छात्राओं को मिलेगा लाभ

इस योजना का लाभ केवल बिहार की स्थायी निवासी और बिहार बोर्ड से 12वीं पास अविवाहित छात्राओं को मिलेगा। इसके अलावा छात्रा का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है, ताकि राशि सीधे खाते में भेजी जा सके।

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

मुख्यमंत्री बालिका (इंटरमीडिएट) प्रोत्साहन योजना 2026' के लिए आवेदन के समय 12वीं की मार्कशीट, एडमिट कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और सक्रिय मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी। सभी दस्तावेज सही और क्लियर होने चाहिए।

Also read BPSC TRE 4 Notification 2026: बीपीएससी टीआरई 4 अधियाचना विभाग को भेजी गई, 20,000+ पदों पर भर्ती, विज्ञापन जल्द

mukhyamantri balika protsahan yojana 2026: आवेदन प्रक्रिया जानें

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट medhasoft.bih.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, 12वीं के कुल अंक और आधार नंबर दर्ज करके पोर्टल में लॉगिन करें।
  4. आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत और बैंक खाते से संबंधित जानकारी भरें।
  5. सभी आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  6. सभी विवरण सही होने पर फाइनल सबमिट पर क्लिक करके आवेदन जमा करें।
  7. आवेदन सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications