ISBR Bangalore UG Admissions 2024: आईएसबीआर बेंगलुरु ने यूजी कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरू
Abhay Pratap Singh | April 9, 2024 | 03:26 PM IST | 1 min read
आईएसबीआर बेंगलुरु यूजी एडमिशन 2024 के लिए छात्रों को आईएसबीआर एप्टीट्यूट टेस्ट 2024 में वैलिड स्कोर प्राप्त करना होगा।
नई दिल्ली: इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड रिसर्च बेंगलुरु (आईएसबीआर बेंगलुरु) ने यूजी कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट apply.isbr.in पर जाकर आईएसबीआर यूजी प्रवेश 2024 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
आईएसबीआर बेंगलुरु के यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले छात्रों को आवेदन शुल्क के रूप में 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। आईएसबीआर यूजी आवेदन फॉर्म सिर्फ ऑनलाइन मोड में ही कैंडिडेट भर सकते हैं। आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को पात्रता मानदंड पढ़ लेना चाहिए।
आईएसबीआर बेंगलुरु यूजी प्रवेश 2024 के माध्यम से छात्र बीबीए सीएमए/ बी.कॉम/ बीबीए/ बी.कॉम एसीसीए/ बीसीए/ बीबीए एविएशन मैनेजमेंट/ बीबीए एलएलबी और एलएलबी कोर्स में प्रवेश ले सकेंगे। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले छात्रों को 70,000 रुपये से लेकर 1.20 लाख रुपये तक प्रतिवर्ष फीस का भुगतान करना होगा।
Also read IIT Madras ने 4-वर्षीय बीएस डिग्री पाठ्यक्रमों के लिए आमंत्रित किए आवेदन; 26 मई लास्ट डेट
स्नातक कार्यक्रम जैसे बीबीए, बी.कॉम, बीसीए, बीबीए एलएलबी प्रोग्राम में प्रवेश के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा एलएलबी प्रोग्राम में एडमिशन के लिए मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय से न्यूनतम 45% अंकों के साथ छात्र के पास कोई भी डिग्री होनी चाहिए।
इंटरनेशनल बिजनेस एंड रिसर्च बेंगलुरु प्रवेश 2024 के लिए आयोजित आईएसबीआर एप्टीट्यूड टेस्ट में कैंडिडेट को वैध स्कोर प्राप्त करना होगा। इसके अलावा पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले छात्रों को आईएसबीआर यूजी प्रवेश 2024 के लिए व्यक्तिगत साक्षात्कार प्रक्रिया में भी शामिल होना होगा।
ISBR Bangalore Admissions 2024: आवेदन करें
आईएसबीआर बेंगलुरु यूजी एडमिशन 2024 फॉर्म भरने के लिए कैंडिडेट निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- आईएसबीआर की ऑफिशियल वेबसाइट apply.isbr.in पर जाएं।
- इसके बाद कैंडिडेट रजिस्टर कर लॉगिन क्रेडेंशियल जनरेट करें।
- लॉगिन विवरण जैसे ईमेल आईडी और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।
- उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भरें और शुल्क का भुगतान करें।
- इसके बाद फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]JEE Main 2024 April 9 Shift 1 Analysis: जेईई मेन अप्रैल 9 एनालिसिस, एग्जाम मध्यम से कठिन, भौतिकी कुछ मुश्किल
सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चले इस पेपर का जटिलता स्तर छात्रों के लिए मध्यम से कठिन था। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले छात्रों के मुताबिक, फिजिक्स का पेपर कुछ संख्यात्मक प्रश्नों को छोड़कर आसान था।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच