IIT Roorkee: आईआईटी रुड़की में छात्र की मौत के बाद 70 परीक्षाएं स्थगित, अब 22 नवंबर को होंगी आयोजित
Press Trust of India | November 14, 2026 | 05:18 PM IST | 2 mins read
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाले आयुष राजौरिया का शव बृहस्पतिवार रात करीब 1:00 बजे गोविंद भवन छात्रावास के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला था।
नई दिल्ली: उत्तराखंड के रुड़की में स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) में 20 वर्षीय छात्र द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या किए जाने के बाद 70 परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं। संस्थान ने शनिवार को यह जानकारी दी। आईआईटी रुड़की के मीडिया प्रकोष्ठ की प्रभारी सोनिका श्रीवास्तव ने बताया कि ये सभी परीक्षाएं शुक्रवार 13 नवंबर को होनी थीं।
उन्होंने कहा कि 13 नवंबर को अलग-अलग विभागों में 70 परीक्षाएं होनी थीं, लेकिन छात्र की मौत से संस्थान के छात्र शोकाकुल थे, जिसे देखते हुए आईआईटी प्रशासन ने वे सभी परीक्षाएं स्थगित कर दीं। श्रीवास्तव ने बताया कि ये परीक्षाएं अब 22 नवंबर को कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि छात्रों और उनके परिजन को इस बारे में सूचित कर दिया गया है।
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाले आयुष राजौरिया का शव बृहस्पतिवार रात करीब 1:00 बजे गोविंद भवन छात्रावास के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला था। राजौरिया गणित और कम्प्यूटिंग में बीएस-एमएस प्रोग्राम का द्वितीय वर्ष का छात्र था।
छात्र की कथित आत्महत्या के मामले में पता चला है कि वह पिछले एक वर्ष से परिसर में ही मानसिक तनाव से उबरने के लिए काउंसलिंग ले रहा था। छात्र के कमरे से कथित सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था जिसमें उसने अवसादग्रस्त होने और जिंदगी से परेशान होने की बात लिखी थी।
श्रीवास्तव ने पीटीआई भाषा से बात करते हुए इस बात की पुष्टि की कि मृतक छात्र परिसर में ही स्थित वेलनेस सेंटर में पिछले एक साल से काउंसलिंग ले रहा था। उन्होंने बताया कि इस सेंटर में उन छात्रों को काउंसलिंग दी जाती है जो किसी मानसिक अवसाद या किसी अन्य मानसिक परेशानी का सामना कर रहे होते हैं।
यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिनके आत्मघाती कदम उठाने की आशंका है तो उनसे संवाद करें और समझाएं। आत्महत्या के विचार आने पर पीड़ित व्यक्ति सहायता और परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर 9820466726 पर कॉल कर सकते हैं या फिर AASRA की आधिकारिक वेबसाइट http://www.aasra.info/ की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा, 9152987821 भी कॉल कर सकते हैं। यहां आत्महत्या रोकने के लिए सक्रिय कुछ और संगठनों के हेल्पलाइन नंबर दिए गए हैं जो ऐसे लोगों की मदद कर सकते हैं।
अगली खबर
]UKSSSC ARO PA 2025 Typing Test: उत्तराखंड एआरओ-पीए टाइपिंग टेस्ट और शॉर्टहैंड परीक्षा स्थगित, नई तिथि जल्द
पर्सनल असिस्टेंट के लिए टाइपिंग टेस्ट व शॉर्टहैंड परीक्षा तथा असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर के लिए टाइपिंग परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थियों के रोल नंबर की सूची आयोग की वेबसाइट पर जारी की गई थी।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी