IIT JAM Admit Card 2026: आईआईटी जैम एडमिट कार्ड jam2026.iitb.ac.in पर जारी, 15 फरवरी को 2 शिफ्ट में एग्जाम
Santosh Kumar | January 13, 2026 | 03:13 PM IST | 1 min read
जैम एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए, आधिकारिक पोर्टल पर एनरोलमेंट आईडी, ईमेल और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
Candidates can download JAM previous year's papers to boost their exam preparation.
Download Nowनई दिल्ली: आईआईटी जैम 2026 का एडमिट कार्ड jam2026.iitb.ac.in पर जारी कर दिया गया है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) बॉम्बे ने जॉइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स (जैम) 2026 के एडमिट कार्ड जारी किए हैं, जिसे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, फोटो, सिग्नेचर, एग्जाम सेंटर और चुने गए टेस्ट पेपर जैसी जानकारी शामिल है।
IIT JAM 2027: Syllabus | Physics Formula Sheet
New: JAM Previous Year's Question Papers
IIT JAM: Cut off for Top IITs
जैम एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, पोर्टल पर एनरोलमेंट आईडी, ईमेल और पासवर्ड दर्ज करना होगा। जैम परीक्षा आईआईटी, एनआईटी और दूसरे संस्थानों में एमएससी और पीएचडी प्रोग्राम में एडमिशन के लिए जरूरी है।
IIT JAM Admit Card 2026: आईआईटी जैम 2026 एग्जाम टाइम
आईआईटी जैम एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, सभी डिटेल्स को चेक करें। यदि इसमें कोई गलती मिलती है, तो jam2026@iitb.ac.in पर संपर्क करें। IIT जैम परीक्षा 15 फरवरी, 2026 को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
जैम परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी, और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। कैंडिडेट्स को अपना एडमिट कार्ड और ओरिजिनल फोटो आईडी प्रूफ साथ लाना होगा।
IIT JAM 2026 Admit Card: आईआईटी जैम एडमिट कार्ड कैसे करें चेक?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आसानी से आईआईटी जैम एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट jam2026.iitb.ac.in या joaps.iitb.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर ईमेल आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- आईआईटी जैम एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- आईआईटी जैम एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसमें दर्ज विवरण की जांच करें और प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
आईआईटी जैम एडमिट कार्ड 2026 को परीक्षा केंद्र पर चेक किया जाएगा, और इसके बिना एंट्री नहीं दी जाएगी। आईआईटी जैम परीक्षा 3 घंटे की अवधि के लिए होगी। प्रश्न पत्र में 3 सेक्शन होंगे जिनमें मल्टीपल-चॉइस प्रश्न होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच