IIT Hyderabad: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने R&D इनोवेशन फेयर इन्वेंटिव 2024 का उद्घाटन किया
Abhay Pratap Singh | January 19, 2024 | 04:42 PM IST | 2 mins read
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आईआईटी हैदराबाद द्वारा आयोजित आर एंड डी इनोवेशन फेयर InvenTiv के दूसरे संस्करण का आज उद्घाटन किया।
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 19 जनवरी को आईआईटी हैदराबाद द्वारा आर एंड डी इनोवेशन फेयर इन्वेंटिंव-2024 के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की थी। इस दौरान मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा सचिव संजय मूर्ति व अन्य शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुख और उद्योग जगत के नेता इस कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में शामिल हुए।
मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, “आईआईटी हैदराबाद में इन्वेंटिव 2024 साइंस, टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्री के क्षेत्र में प्रभावशाली और दूरदर्शी लोगों की एक महत्वपूर्ण सभा का प्रतीक है। आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के विजन को साकार करने में शिक्षा की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है।"
मंत्री ने आगे कहा, “यह आयोजन शिक्षा जगत और उद्योग के लिए केवल एक मीटिंग स्थल नहीं है। यह एक पावरहाउस है, जो आर्थिक विकास व रोजगार को बढ़ावा देने के साथ ही इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप के कल्चर का भी पालन भी करता है। मुझे विश्वास है कि यह पहल नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी और हमें एक उज्जवल और अधिक समृद्ध भविष्य की ओर ले जाएगी।”
Also read यूजीसी ने छात्र शिकायत निवारण लोकपाल की नियुक्ति नहीं करने वाले 421 विश्वविद्यालयों की सूची जारी की
इन्वेंटिव-2024 के महत्व को बताते हुए डायरेक्टर प्रो. बी.एस. मूर्ति, निदेशक ने कहा, “आईआईटी हैदराबाद को वार्षिक आर एंड डी इनोवेशन फेस्ट इन्वेंटिव-2024 के उद्घाटन की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है। यह आयोजन क्रिएटिविटी, बुद्धिमत्ता और नवाचार का उत्सव है। इन्वेंटिव कार्यक्रम इनोवेशन प्रतिभा का पर्याय बन गया है।”
अपने संबोधन में प्रो. मूर्ति ने इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग के महत्व पर जोर देते हुए इन्वेंटिव-2024 के लिए खुशी व्यक्त की। उन्होंने उच्च शिक्षा संस्थानों के शोधकर्ताओं को अपनी प्रतिभा दिखाने व साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रगति में योगदान देने के लिए एक मंच प्रदान करने को लेकर आईआईटी हैदराबाद की भूमिका पर प्रकाश डाला।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी