यूजीसी ने छात्र शिकायत निवारण लोकपाल की नियुक्ति नहीं करने वाले 421 विश्वविद्यालयों की सूची जारी की

Abhay Pratap Singh | January 18, 2024 | 06:16 PM IST | 2 mins read

यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन ने छात्र शिकायत निवारण लोकपाल की नियुक्ति नहीं करने वाले विश्वविद्यालियों की लिस्ट 17 जनवरी 2024 को जारी की है।

लोकपाल की नियुक्ति नहीं करने वाले विश्वविद्यालियों की सूची ugc.gov.in/pdfnews/0239351_SG-defaulters-university-list.pdf पर देख सकते हैं।
लोकपाल की नियुक्ति नहीं करने वाले विश्वविद्यालियों की सूची ugc.gov.in/pdfnews/0239351_SG-defaulters-university-list.pdf पर देख सकते हैं।

नई दिल्ली: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने 17 जनवरी 2024 को देश के 421 यूनिवर्सिटी की लिस्ट जारी की है, जिन्होंने अब तक छात्र शिकायत निवारण लोकपाल की नियुक्ति नहीं की है। इस सूची में 2 डीम्ड विश्वविद्यालय भी शामिल हैं।

यूजीसी ने 11 अप्रैल 2023 को एक आधिकारिक राजपत्र (ऑफिशियल गैज़ेट) जारी किया था। इसमें छात्रों की शिकायतों के निवारण के लिए सभी विश्ववद्यालयों से लोकपाल की नियुक्त करने की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराने को कहा था।

छात्र शिकायत निवारण लोकपाल की नियुक्ति 12 अप्रैल 2023 से 30 दिनों के भीतर करने को लेकर यूजीसी ने सभी यूनिवर्सिटी को पत्र जारी किया था। वहीं, 5 दिसंबर 2023 को एक बार फिर यूजीसी ने विश्वविद्यालयों से छात्र शिकायत निवारण लोकपाल की नियुक्ति करने का निर्देश दिया।

साथ ही यह भी कहा गया कि 31 दिसंबर 2023 तक यूजीसी रेगुलेशन के अन्य प्रावधानों को लागू करने के लिए लोकपाल की नियुक्ति करेंगे। यूजीसी ने आगे कहा कि इन आदेशों का पालन नहीं करने वाले विश्वविद्यालयों की सूची यूजीसी की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

Also readUGC NET 2023 Result: यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परिणाम पर एनटीए का अपडेट, तकनीकी कारणों से देरी

छात्र शिकायत निवारण लोकपाल की नियुक्ति नहीं करने वाले 421 विश्वविद्यालयों की सूची 17 जनवरी को यूजीसी द्वारा जारी की गई। इस सूची में एक सेंट्रल यूनिवर्सिटी, 2 डीम्ड यूनिवर्सिटी, 162 प्राईवेट विश्वविद्यालय और 256 स्टेट यूनिवर्सिटी के नाम हैं, जिन्होंने तय समय सीमा तक छात्र शिकायत निवारण लोकपाल की नियुक्तियां नहीं की।

यूजीसी ने अपने पत्र में कहा है कि विश्वविद्यालयों ने पहले ही लोकपाल की नियुक्तियां कर ली हैं, लेकिन फिर भी उनका नाम उस सूची में है, तो वे दिए गए मेल आईडी केंद्रीय विश्वविद्यालय के मामले में mssarma.ugc@nic.in, राज्य विश्वविद्यालय के मामले में smitabidani.ugc@nic.in, डीम्ड विश्वविद्यालय के मामले में jitender.ugc@nic.in और निजी विश्वविद्यालय के मामले में shakeel.ugc@nic.in पर UGC को सूचित कर सकते हैं।

यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन द्वारा छात्र शिकायत निवारण लोकपाल की नियुक्ति नहीं करने वाले विश्वविद्यालियों की सूची यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर देखी जा सकती है।

[

सम्बंधित खबर

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications