Santosh Kumar | January 18, 2024 | 01:01 PM IST | 1 min read
यूजीसी नेट दिसंबर 2023 रिजल्ट 17 जनवरी 2024 को घोषित किया जाना था। इस पर अब एनटीए ने अधिसूचना जारी की है। एनटीए ने कहा है कि तकनीकी कारणों से देरी हो रही है।
नई दिल्ली: एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर 2023 रिजल्ट के संबंध में बड़ा अपडेट दिया। जिसमें कहा गया है कि तकनीकी कारणों से यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परिणाम घोषणा में देरी हो रही है। इसकी घोषणा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ntaresults.nic.in पर की जाएगी।
यूजीसी नेट दिसंबर 2023 रिजल्ट (UGC NET December 2023 Result) 17 जनवरी 2024 को घोषित किया जाना था। इस पर अब एनटीए (UGC NET 2023 Result Update) ने अधिसूचना जारी की है। एनटीए ने कहा है की तकनीकी कारणों से, यूजीसी नेट दिसंबर 2023 का परिणाम तय समय पर घोषित नहीं किया जा सका है।
आपको बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 292 शहरों में 83 विषयों के लिए यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा का आयोजन किया था। जिसके तहत 9,45,872 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।
एनटीए द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों को परीक्षा के संबंध में नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट https://ugcnet.nta.ac.in/ पर जाने की सलाह दी जाती है। उम्मीदवार किसी भी सहायता के लिए एनटीए हेल्पलाइन नंबर -011- 40759000/69227700 पर कॉल कर सकते हैं।
जिन उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा उन्हें स्टेज II (प्रस्तुति/साक्षात्कार/अन्य परीक्षा) के लिए उपस्थित होना होगा। जिसके लिए आने वाले समय में आईआईटी दिल्ली द्वारा उचित समय की घोषणा की जा सकती है।
Santosh Kumar