Abhay Pratap Singh | July 8, 2025 | 11:08 AM IST | 1 min read
बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीवारों को पंजीकरण संख्या/ मोबाइल नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) कल यानी 9 जुलाई को बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। आधिकारिक घोषणा के बाद पंजीकृत उम्मीदवार सीएसबीसी की वेबसाइट csbc.bihar.gov.in के माध्यम से बिहार पुलिस कांस्टेबल हाल टिकट 2025 जांच सकते हैं।
बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीवारों को पंजीकरण संख्या/ मोबाइल नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। बिहार पुलिस कांस्टेबल हाल टिकट 2025 में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, परीक्षा समय, परीक्षा केंद्र का नाम व पता और रिपोर्टिंग समय की जांच कर सकते हैं।
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा 16 जुलाई से 3 अगस्त 2025 तक छह चरणों में आयोजित की जाएगी। बिहार पुलिस में कांस्टेबल के 19,838 पदों पर भर्ती के लिए कुल 16,73,586 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 बिहार के 38 जिलों में बनाए गए 627 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा 2025 की तिथियों के लिए एडमिट कार्ड जारी करने का शेड्यूल जांच सकते हैं:
परीक्षा तिथियां | एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि |
---|---|
16 जुलाई 2025 | 9 जुलाई 2025 |
20 जुलाई 2025 | 13 जुलाई 2025 |
23 जुलाई 2025 | 16 जुलाई 2025 |
27 जुलाई 2025 | 20 जुलाई 2025 |
30 जुलाई 2025 | 23 जुलाई 2025 |
3 अगस्त 2025 | 27 जुलाई 2025 |
यूपी बोर्ड स्क्रूटनी 2025 के लिए आवेदन करने वाले जिन छात्रों के अंक बढ़े हैं या रिजल्ट में बदलाव किया गया है, उनकी मार्कशीट जल्द ही संबंधित विद्यालयों द्वारा वितरित की जाएगी।
Abhay Pratap Singh