IISER Bhopal PhD Admissions 2027: आईआईएसईआर भोपाल में पीएचडी प्रवेश के लिए 12 अक्टूबर तक करें अप्लाई
Abhay Pratap Singh | October 6, 2026 | 05:11 PM IST | 1 min read
आईआईएसईआर भोपाल में पीएचडी प्रोग्राम प्राकृतिक विज्ञान स्ट्रीम, इंजीनियरिंग विज्ञान स्ट्रीम और मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान स्ट्रीम के लिए आयोजित किए जाते हैं।
नई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च, भोपाल (IISER Bhopal) ने जनवरी 2027 से शुरू होने वाले सेमेस्टर के लिए पीएचडी (PhD) प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे हैं। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.iiserb.ac.in पर जाकर अंतिम तिथि 12 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं।
आईआईएसईआर भोपाल के पीएचडी प्रोग्राम प्राकृतिक विज्ञान स्ट्रीम (जैविक विज्ञान, रसायन विज्ञान, पृथ्वी और पर्यावरण विज्ञान, भौतिकी), इंजीनियरिंग विज्ञान स्ट्रीम (केमिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस, डेटा साइंस और इंजीनियरिंग) और मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान स्ट्रीम (आर्थिक विज्ञान, मानविकी और सामाजिक विज्ञान) में ऑफर किए जाते हैं।
शैक्षणिक योग्यता के अनुसार, कैंडिडेट्स के पास MSc या BTech में 10-पॉइंट स्केल पर 60% से अधिक अंक या CGPA 7.0 होना चाहिए। एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को 10% अंकों की छूट या ग्रेड में समकक्ष छूट और ओबीसी-एनसीएल/ ईडब्ल्यूएस को 5% की छूट दी जाएगी।
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, जिन स्टूडेंट्स को CSIR-JRF/ UGC-JRF/ INSPIRE-PhD फेलोशिप या NET-LS या राजीव गांधी फेलोशिप या किसी दूसरी समकक्ष फेलोशिप के रिजल्ट का इंतजार है, वे भी एप्लीकेशन में दिए गए अपने रोल नंबर के साथ अप्लाई कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए या www.iiserb.ac.in/doaa/admission पर विजिट करें।
शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार की तिथि चयनित किए गए अभ्यर्थिों को ई-मेल से बताई जाएगी और यह इंस्टीट्यूट की वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगी। इंटरव्यू में आने वाले SC/ST कैंडिडेट्स को भारत सरकार के नियमों के अनुसार TA दिया जाएगा।
IISER Bhopal PhD January 2027 Online Form: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके आईआईएसईआर भोपाल पीएचडी एडमिशन 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:
- सबसे पहले phdadmission.iiserb.ac.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘अप्लाई ऑनलाइन’ टैब पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें।
- फॉर्म भरें, शुल्क जमा करें और सबमिट पर क्लिक करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच