Santosh Kumar | October 5, 2026 | 04:08 PM IST | 1 min read
पिछले साल चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार से 3 वैज्ञानिकों मैरी ई. ब्रंकॉ, फ्रेड रैम्सडेल और डॉ. शिमोन साकागुची को सम्मानित किया गया था।

स्टॉकहोम: कैरोलिंस्का इंस्टीट्यूट की नोबेल असेंबली ने आज फिजियोलॉजी या मेडिसिन के लिए 2026 का नोबेल पुरस्कार कार्ल डिसेरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नेगल को संयुक्त रूप से देने की घोषणा की। उन्हें यह पुरस्कार "लाइट-गेटेड आयन चैनल और ऑप्टोजेनेटिक्स" से जुड़ी उनकी खोजों के लिए दिया गया है। यह पुरस्कार स्टॉकहोम स्थित करोलिंस्का इंस्टीट्यूट में प्रदान किया जाएगा।
फिजियोलॉजी या मेडिसिन के लिए नोबेल पुरस्कार जीवन विज्ञान या चिकित्सा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण खोज के लिए दिया जाता है। यह पुरस्कार उन खोजों के लिए दिया जाता है जिन्होंने वैज्ञानिक नजरिए को बदला है, जिनसे मानवता को फायदा हुआ है।
पिछले साल चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार से 3 वैज्ञानिकों मैरी ई. ब्रंकॉ, फ्रेड रैम्सडेल और डॉ. शिमोन साकागुची को सम्मानित किया गया था। चिकित्सा के पुरस्कार के बाद, कल फिजिक्स के नोबेल पुरस्कार विजेता की घोषणा की जाएगी।
7 अक्टूबर को रसायन विज्ञान और 8 अक्टूबर को साहित्य के नोबेल पुरस्कार की घोषणा होगी। 9 अक्टूबर को शांति के नोबेल पुरस्कार की घोषणा के बाद 12 अक्टूबर को अर्थशास्त्र में नोबेल स्मृति पुरस्कार की घोषणा की जाएगी।
Also readTHE Rankings 2027: आईआईएससी बेंगलुरु बना देश का नंबर-1 संस्थान, वैश्विक स्तर पर मिली 254वीं रैंक
इस साल नोबेल पुरस्कार की राशि 1.2 करोड़ स्वीडिश क्रोनर (करीब 12 लाख अमेरिकी डॉलर) है। यह राशि किसी एक व्यक्ति, छोटे समूह के पुरस्कार विजेताओं या किसी संगठन को दिए जाने पर समान रहेगी।
नोबेल पुरस्कार 2026 का समारोह 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में आयोजित किया जाएगा, जहां नोबेल पुरस्कार विजेताओं को नोबेल पुरस्कार का मेडल, डिप्लोमा और पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
फैकल्टी रिसर्च अवार्ड्स के तीसरे एडिशन के लिए, इन 27 क्षेत्रों से 54 रिसर्चर्स को चुना गया। इनमें से 26 क्षेत्रों में, अवार्ड्स सरकारी और प्राइवेट संस्थानों के रिसर्चर्स के बीच बराबर बांटे गए, जबकि एक क्षेत्र में दोनों अवार्ड्स सरकारी संस्थानों के रिसर्चर्स को मिले।
Team Careers360