CAT 2025 Objection Link: कैट ऑब्जेक्शन लिंक iimcat.ac.in पर सक्रिय, 10 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति
Saurabh Pandey | December 8, 2025 | 12:18 PM IST | 2 mins read
कैट आंसर की 2025 के साथ, आईआईएमके ने CAT 2025 रिस्पॉन्स शीट भी जारी की, जिसमें उम्मीदवार का नाम, पंजीकरण संख्या, परीक्षा तिथि, प्रश्न, आईडी, उम्मीदवार का उत्तर और अन्य विवरण शामिल हैं।
Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.
Download Ebookनई दिल्ली : भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) कोझिकोड ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2025 की प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए ऑब्जेक्शन लिंक सक्रिय कर दिया है। कैट परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in के माध्यम कैट आंसर की 2025 के खिलाफ आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
Free CAT 2026 practice: Full mock test | Sample Paper- Quant | VARC | DILR | Last 10 years PYQ's
CAT PYQs with solutions: Quant | VARC | DILR | RC | 2 Months Revision Plan
Plan your CAT Success: Topic-wise weightage (CAT 2025) | IIM cutoffs 2026 for all IIMs
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-hour CAT masterclass | Free open mock before the actual exam
आईआईएम कैट प्रोविजनल आंसर की 2025 पर आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख 10 दिसंबर है। आईआईएम कोझीकोड ने 30 नवंबर को भारत के 170 शहरों के 339 केंद्रों पर CAT 2025 का आयोजन किया था। कैट आंसर की 2025 पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए, उम्मीदवारों को अपने दावों की पुष्टि के लिए सहायक दस्तावेज अटैच करने होंगे। कैट उत्तर कुंजी को आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके एक्सेस किया जा सकता है।
कैट आंसर की 2025 के साथ, आईआईएमके ने CAT 2025 रिस्पॉन्स शीट भी जारी की, जिसमें उम्मीदवार का नाम, पंजीकरण संख्या, परीक्षा तिथि, प्रश्न, आईडी, उम्मीदवार का उत्तर और अन्य विवरण शामिल हैं।
CAT 2025 Answer Key: आंसर की विवरण
1. अभ्यर्थी का नाम
2. CAT पंजीकरण संख्या
3. CAT परीक्षा केंद्र
4. प्रश्न आईडी
5. प्रश्न का प्रकार
6. स्थिति (प्रयास किया/प्रयास नहीं किया)
7. अभ्यर्थी का उत्तर
8. सही विकल्प/उत्तर
9. परीक्षा तिथि
10. परीक्षा समय
11. प्रश्न
CAT 2025: मार्किंग स्कीम
CAT 2025 मार्किंग स्कीम के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा और बिना प्रयास किए गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
CAT 2025 Answer Key: आंसर की डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘CAT 2025 Answer Key’ लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
- आपकी प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- अब इसे ध्यान से चेक करें और अगर किसी जवाब पर आपत्ति है तो ऑब्जेक्शन विकल्प पर क्लिक कर दें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच