IGNOU TEE June Exam 2026: इग्नू जून टीईई के लिए बिना विलंब शुल्क फॉर्म भरने की डेट 26 अप्रैल तक बढ़ी

Santosh Kumar | April 10, 2026 | 04:03 PM IST | 2 mins read

जारी अधिसूचना के अनुसार, छात्र अब 26 अप्रैल तक बिना किसी विलंब शुल्क के अपने इग्नू जून टीईई 2026 परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

विलंब शुल्क के साथ आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

नई दिल्ली: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जून 2026 की टर्म-एंड परीक्षा (टीईई) के संबंध में एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है। ओडीएल (मुक्त और दूरस्थ शिक्षा) और ऑनलाइन माध्यमों के तहत पेश किए जाने वाले सभी पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। छात्र अब 26 अप्रैल तक बिना किसी विलंब शुल्क के अपने परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। विलंब शुल्क के साथ आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है।

शुरुआत में, आवेदन की डेडलाइन 10 अप्रैल तय की गई थी। आवेदन विंडो उन सभी छात्रों के लिए ओपन है जो जून 2026 सत्र की परीक्षाओं में शामिल होना चाहते हैं। विश्वविद्यालय ने इग्नू जून टीईई डेटशीट 2026 पहले ही जारी कर दी है।

IGNOU TEE June Exam 2026: इग्नू जून टीईई आवेदन लिंक

इग्नू जून टीईई परीक्षा फॉर्म केवल इग्नू की आधिकारिक वेबसाइटों: ignou.ac.in या exam.ignou.ac.in के जरिए ऑनलाइन भरा जा सकता है। छात्रों को अपना एनरोलमेंट नंबर, प्रोग्राम कोड और विषय कोड डालकर फ़ॉर्म भरना होगा।

इग्नू जून टीईई फॉर्म जमा करने से पहले, छात्रों को यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि उन्होंने अपने सभी विषय सही ढंग से चुने हैं। यदि छात्र 27 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच फॉर्म भरते हैं, तो उन्हें ऑनलाइन ₹1,100 का विलंब शुल्क भी देना होगा।

Also read IGNOU 39th Convocation: 3.24 लाख से अधिक छात्रों को दिए गए डिग्री-डिप्लोमा, उपराष्ट्रपति रहे मुख्य अतिथि

IGNOU TEE June Exam 2026: इग्नू जून टीईई परीक्षा फीस

जून 2026 की टर्म एंड परीक्षाएं 1 जून से 15 जुलाई तक होगी। ये परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी: पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी।

इग्नू जून टीईई की परीक्षा फीस ₹200 प्रति कोर्स है। प्रैक्टिकल परीक्षा फीस 4 क्रेडिट तक के कोर्स के लिए ₹300 और 4 क्रेडिट से अधिक के कोर्स के लिए ₹500 है। इग्नू टीईई परीक्षा वर्ष में दो बार जून और दिसंबर महीने में आयोजित की जाती है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]