Trusted Source Image

IGNOU TEE June 2026 Datesheet: इग्नू जून टीईई रिवाइज्ड डेटशीट ignou.ac.in पर जारी, 1 जून से 2 शिफ्ट में एग्जाम

Santosh Kumar | March 11, 2026 | 04:51 PM IST | 2 mins read

इग्नू जून टीईई दो शिफ्ट में होगी: पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।

इग्नू ने जून 2026 टीईई के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर टेंटेटिव डेटशीट जारी की है। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)
इग्नू ने जून 2026 टीईई के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर टेंटेटिव डेटशीट जारी की है। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

नई दिल्ली: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने जून 2026 टर्म एंड एग्जामिनेशन (टीईई) के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर रिवाइज्ड या टेंटेटिव डेटशीट जारी कर दी है। एग्जाम 1 जून से शुरू होंगे और 15 जुलाई को खत्म होंगे। यह डेटशीट अलग-अलग ओडीएल और ऑनलाइन प्रोग्राम के लिए जारी की गई है, जिसमें सब्जेक्ट-वाइज शेड्यूल, कोर्स कोड और टाइमिंग शामिल हैं। स्टूडेंट्स ऑफिशियल साइट ignou.ac.in से पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

इग्नू जून टीईई दो शिफ्ट में होगी: पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। डेटशीट टेंटेटिव है, इसलिए किसी भी बदलाव के लिए रेगुलर वेबसाइट चेक करते रहें।

परीक्षा में हजारों स्टूडेंट्स अलग-अलग अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स के लिए अप्लाई शामिल होंगे। एग्जाम पेन और पेपर मोड में होगा, जिसमें कुछ सब्जेक्ट ओएमआर/एमसीक्यू-बेस्ड होंगे और कुछ डिस्क्रिप्टिव होंगे।

IGNOU TEE June Timetable 2026: इग्नू टीईई डेटशीट कैसे करें चेक?

छात्र नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से इग्नू टीईई जून 2026 डेटशीट की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'अनाउंसमेंट' सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इग्नू टीईई जून 2026 डेटशीट लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर इग्नू टीईई जून रिवाइज्ड डेटशीट प्रदर्शित होगी।
  • कोर्स कोड के आधार पर विषयवार तिथियों की जांच करें और डाउनलोड करें।

Also readIGNOU June 2026 TEE Form: इग्नू जून टर्म एंड परीक्षा फॉर्म जारी, 10 अप्रैल आवेदन की लास्ट डेट, परीक्षा शेड्यूल

IGNOU TEE June 2026 Datesheet: इग्नू जून टीईई संबंधी निर्देश

स्टूडेंट्स को अपनी एलिजिबिलिटी पक्की करनी होगी, जैसे वैलिड रजिस्ट्रेशन, मिनिमम प्रोग्राम ड्यूरेशन पूरा करना और असाइनमेंट टाइम पर जमा करना। इग्नू जून टीईई एडमिट कार्ड एग्जाम से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा।

एग्जाम सेंटर पर वैलिड आईडी और हॉल टिकट लाना जरूरी है। कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या स्टडी मटीरियल लाना पूरी तरह मना है। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट से ही जानकारी लें और फेक न्यूज़ या अनऑफिशियल सोर्स से बचें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications