ICAI CA January 2026 Result: सीए जनवरी रिजल्ट इंटर और फाउंडेशन के लिए 8 मार्च को होगा जारी, डाउनलोड चरण जानें
Abhay Pratap Singh | March 2, 2026 | 08:55 PM IST | 2 mins read
आईसीएआई सीए जनवरी 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और रोल नंबर की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से जनवरी 2026 में आयोजित इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षा के परिणाम 8 मार्च को जारी किए जाएंगे। आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट icai.nic.in के माध्यम से अपना आईसीएआई सीए जनवरी 2026 का परिणाम जांच सकेंगे।
Recommended: Download Free Important E-Books Releated to ICAI Exam Preparation. Click Here
Admission Alert: Ahmedabad University inviting applications for MS in Quantitative Finance.
आईसीएआई सीए जनवरी 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और रोल नंबर की आवश्यकता होगी। सीए जनवरी 2026 इंटर रिजल्ट और सीए जनवरी 2026 फाउंडेशन रिजल्ट में कैंडिडेट का नाम, रोल नंबर, विषयवार प्राप्त अंक, कुल अंक और परिणाम की स्थिति जैसे विवरण जांच सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “जनवरी 2026 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षा के परिणाम 8 मार्च, 2026 की दोपहर तक घोषित होने की संभावना है। उम्मीदवार इसे वेबसाइट icai.nic.in पर देख सकते हैं।” अगली सीए फाउंडेशन और इंटर परीक्षाएं मई 2026 में आयोजित की जाएंगी।
सीए जनवरी 2026 के कार्यक्रम के अनुसार, सीए इंटरमीडिएट परीक्षा 6 जनवरी से 17 जनवरी, 2026 तक और सीए फाउंडेशन परीक्षा 18 जनवरी से 24 जनवरी, 2026 तक आयोजित की गई थी। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए www.icai.org पर विजिट कर सकते हैं।
ICAI CA January 2026 Intermediate & Foundation Result: डाउनलोड चरण
आईसीएआई सीए जनवरी 2026 रिजल्ट निम्नलिखित चरणों का पालन करके डाउनलोड कर सकते हैं:
- आईसीएआई की वेबसाइट icai.nic.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर, इंटर/ फाउंडेशन रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- सीए जनवरी रिजल्ट 2026 जांचें और इसे डाउनलोड करें।
ICAI CA January 2026 Final Result: सीए फाइनल रिजल्ट जनवरी 2026 जारी
आईसीएआई ने सीए फाइनल जनवरी 2026 परीक्षा का परिणाम 1 मार्च को घोषित कर दिया। परीक्षा परिणाम के साथ ही आईसीएआई सीए फाइनल जनवरी 2026 मेरिट लिस्ट भी जारी की गई। इस सत्र में कुल 7590 उम्मीदवार पास हुए हैं। सीए फाइनल मई 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 मार्च से शुरू होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार