Abhay Pratap Singh | March 1, 2026 | 06:46 PM IST | 1 min read
आईसीएआई ने सीए की अंतिम परीक्षा 5, 7 और 9 जनवरी को ग्रुप 1 के पेपरों के लिए आयोजित की, जबकि ग्रुप 2 की परीक्षा 11, 12 और 16 जनवरी को कराई गई थी।

नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने आज जनवरी 2026 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) अंतिम परीक्षा का परिणाम ऑनलाइन माध्यम में घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in / icai.org के माध्यम से सीए फाइनल जनवरी 2026 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
सीए फाइनल जनवरी 2026 रिजल्ट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण नंबर, विषयवार प्राप्त अंक, कुल अंक और परिणाम की स्थिति सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जांच सकते हैं। आईसीएआई सीए फाइनल जनवरी 2026 की परीक्षा 5 से 16 जनवरी तक ग्रप-1 और ग्रुप-2 के लिए ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी।
आईसीएआई ने जनवरी 2026 सीए फाइनल रिजल्ट के साथ मेरिट लिस्ट भी जारी कर दिया है, जिसे परीक्षार्थी अपना 6 अंकों का रोल नंबर दर्ज करके जांच सकते हैं। जनवरी 2026 में आयोजित आईसीएआई सीए फाइनल परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार आईसीएआई की सदस्यता के लिए पात्र होंगे।
आईसीएआई सीए जनवरी 2026 एग्जाम में सफल होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक और प्रत्येक समूह में कम से कम 50% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। चार्टर्ड अकाउंटेंट फाइनल रिजल्ट जनवरी 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और रोल नंबर की आवश्यकता होगी।
सीए फाइनल जनवरी 2026 में प्राप्त अंकों से असंतुष्ट अभ्यर्थी अंक सत्यापन प्रक्रिया के माध्यम से अपने अंकों की दोबारा जांच करवा सकते हैं। आईसीएआई सीए जनवरी 2026 में अनुत्तीर्ण छात्र 3 मार्च से मई 2026 सत्र के लिए पंजीकरण कर सकेंगे। सीए फाइनल परीक्षा वर्ष में तीन बार आयोजित की जाती है।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीए जनवरी 2026 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं: