Trusted Source Image

Patna Student Union Election 2026: पटना छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई ने अध्यक्ष-महासचिव पद पर जीत दर्ज की

Press Trust of India | March 1, 2026 | 05:31 PM IST | 1 min read

एबीवीपी के अभिषेक कुमार ने संयुक्त सचिव के पद पर जीत हासिल की, जबकि हर्ष वर्धन ने कोषाध्यक्ष के पद पर कब्जा जमाया।

पीयूएसयू चुनाव में अध्यक्ष पद पर नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया के शांतनु शेखर जीत हासिल की। (इमेज-पीटीआई)
पीयूएसयू चुनाव में अध्यक्ष पद पर नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया के शांतनु शेखर जीत हासिल की। (इमेज-पीटीआई)

नई दिल्ली: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में कांग्रेस समर्थित भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने अध्यक्ष व महासचिव पद पर जीत दर्ज की। वहीं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने दो सीटों पर कब्जा किया है।

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि पटना छात्र संघ चुनाव के परिणाम शनिवार रात घोषित किये गये। छात्र संगठन की एक अन्य टीम ‘ओसामा’ ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की।

आगे बताया कि एबीवीपी ने संयुक्त सचिव व कोषाध्यक्ष का पद हासिल किया। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) समर्थित उम्मीदवार एक भी सीट नहीं जीत सके।

Also readबिहार सरकार विश्वविद्यालयों से ‘आपदा प्रबंधन’ पाठ्यक्रम शुरू करने को कहेगी - शिक्षा मंत्री सुनील कुमार

एनएसयूआई के शांतनु शेखर ने जदयू छात्र शाखा के प्रिंस कुमार को 1,496 मतों के अंतर से हराकर अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की जबकि एनएसयूआई की खुशी कुमारी महासचिव पद पर चुनी गईं।

उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी, छात्र राजद के प्रत्युष राज को 553 वोट के अंतर से हराया। टीम ‘ओसामा’ के सिफत फैज ने छात्र जदयू के उम्मीदवार आयुष हर्ष को 71 मतों के अंतर से हराया।

एबीवीपी के अभिषेक कुमार ने संयुक्त सचिव के पद पर जीत हासिल की जबकि हर्ष वर्धन ने कोषाध्यक्ष के पद पर कब्जा जमाया। हालांकि, इस बार मतदान प्रतिशत घटकर 37.84% रह गया, जबकि पिछली बार (2025) यह 45.25% था।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications