IBPS PO Interview Admit Card 2025: आईबीपीएस पीओ इंटरव्यू एडमिट कार्ड ibps.in पर जारी, साक्षात्कार 24 दिसंबर तक
Abhay Pratap Singh | December 9, 2025 | 10:28 PM IST | 1 min read
आईबीपीएस पीओ इंटरव्यू कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती 2025 इंटरव्यू के लिए 9 दिसंबर को कॉल लेटर जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से आईबीपीएस पीओ इंटरव्यू एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
आईबीपीएस पीओ इंटरव्यू कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आईबीपीएस पीओ साक्षात्कार 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।
आईबीपीएस पीओ 2025 इंटरव्यू का आयोजन 16 से 24 दिसंबर तक किया जाएगा। साक्षात्कार आमतौर पर 15 से 20 मिनट तक चलेगा। इस दौरान बैंक अधिकारियों के एक पैनल द्वारा उम्मीदवारों से उनकी पृष्ठभूमि, बैंकिंग क्षेत्र, समसामयिक मामलों और सामान्य जागरूकता से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार चरण शामिल हैं।
Also read IBPS RRB Clerk Admit Card 2025: आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा शेड्यूल जानें
उम्मीदवार आईबीपीएस पीओ इंटरव्यू कॉल लेटर 2025 में अपना नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, वर्ग, साक्षात्कार की तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम और साक्षात्कार स्थल का नाम व पता सहित अन्य विवरण की जांच कर सकते हैं। कैंडिडेट को एडमिट कार्ड में दिए गए साक्षात्कार दिवस दिशानिर्देशों का पालन करना अनिवार्य है।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से आईबीपीएस द्वारा कुल 5,208 प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) के रिक्त पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
IBPS PO Interview Call Letter 2025: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट आईबीपीएस पीओ इंटरव्यू कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं:
- आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- होमपेज पर “सीआरपी पीओ/एमटी” अनुभाग पर क्लिक करें।
- पीओ साक्षात्कार एडमिट कार्ड 2025 लिंक का चयन करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- पीओ इंटरव्यू कॉल लेटर जांचें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]IIM Indore: आईआईएम इंदौर ने मास्टर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज प्रोग्राम के लिए आवेदन आमंत्रित किए, पात्रता जानें
आईआईएम इंदौर के एमएमएस कार्यक्रम लाइव ऑनलाइन क्लासेस के माध्यम से लेक्चर, इंटरैक्टिव वर्कशॉप, समूह चर्चा, क्विज़, सिमुलेशन, व्यावहारिक गतिविधियां, टेस्ट और असाइनमेंट शामिल हैं।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा