Saurabh Pandey | December 1, 2025 | 08:51 AM IST | 2 mins read
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क के लिए चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से दो चरणों में होती है- प्रीलिम्स परीक्षा और मेंस। परीक्षा में चयन के लिए दोनों चरणों को पास करना अनिवार्य है। प्रीलिम्स परीक्षा केवल एक क्वालीफाइंग परीक्षा है। इसमें पास होने वाले उम्मीदवार ही अगले चरण के लिए चुने जाते हैं।

नई दिल्ली : बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क) प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उस पर दी गई सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक चेक करना चाहिए।
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क एडमिट कार्ड 2025 में परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा केंद्र जैसी महत्वपूर्ण जानकारी होगी। उम्मीदवारों को अंतिम समय में होने वाली समस्याओं से बचने के लिए तुरंत अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड करने और विवरणों की जांच करनी चाहिए।
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क 2025 की प्रारंभिक परीक्षा 6, 7, 13 और 14 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाली है।
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क के लिए चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से दो चरणों में होती है- प्रीलिम्स परीक्षा और मेंस। परीक्षा में चयन के लिए दोनों चरणों को पास करना अनिवार्य है। प्रीलिम्स परीक्षा केवल एक क्वालीफाइंग परीक्षा है। इसमें पास होने वाले उम्मीदवार ही अगले चरण के लिए चुने जाते हैं।
ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क) पद के लिए अंतिम चयन पूरी तरह से मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होता है। क्लर्क पदों के लिए कोई इंटरव्यू नहीं होता है।