HP LEET 2024 Answer Key: हिमाचल प्रदेश लेटरल एंट्री प्रवेश परीक्षा आंसर की hptechboard.com पर जारी
Saurabh Pandey | May 29, 2024 | 01:26 PM IST | 1 min read
एचपी एलईईटी उत्तर कुंजी 2024 के खिलाफ आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि 1 जून, 2024 शाम 5 बजे तक है। अंतिम तिथि के बाद कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड (एचपीटीएसबी) ने हिमाचल प्रदेश लेटरल एंट्री प्रवेश परीक्षा (एचपी एलईईटी) 2024 की प्रोविजनल आंसर की आज यानी 29 मई को जारी कर दी है। जो उम्मीदवार एचपी लीट प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट hptechboard.com के माध्यम से एचपी एलईईटी आंसर की देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
श्रृंखला-वार जारी एचपी एलईईटी आंसर की देखने और डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि एचपी एलईईटी उत्तर कुंजी पीडीएफ में उपलब्ध है।
यदि उम्मीदवारों को HP LEET 2024 उत्तर कुंजी पर कोई आपत्ति है, तो उन्हें hptechboard[at]gmail.com पर ईमेल के माध्यम से सहायक दस्तावेजों के साथ बोर्ड के अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए। एचपी एलईईटी उत्तर कुंजी 2024 के खिलाफ आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि 1 जून, 2024 शाम 5 बजे तक है। अंतिम तिथि के बाद कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
उम्मीदवारों की तरफ से HP LEET 2024 उत्तर कुंजी के खिलाफ प्राप्त आपत्तियों की विशेषज्ञ पैनल समीक्षा करेगा और उसके आधार पर अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा। HP LEET रिजल्ट की घोषणा एचपी लीट फाइनल आंसर की में दिए गए समाधान के आधार पर की जाएगी।
Also read HP TET 2024: एचपी टीईटी पंजीकरण की अंतिम तिथि बिना विलंब शुल्क के 31 मई तक बढ़ी, परीक्षा 22 जून से
HP LEET 2024: आंसर की डाउनलोड का तरीका
- हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hptechboard.com पर जाएं।
- होमपेज पर HP LEET 2024 आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- अब HP LEET आंसर की 2024 श्रृंखला का चयन करें।
- स्क्रीन पर HP LEET 2024 आंसर की दिखाई देगी।
- उम्मीदवार HP LEET 2024 आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
HP LEET 2024: रिजल्ट डेट
एचपी एलईईटी का रिजल्ट 4 जून 2024 को घोषित किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों को HP LEET रिजल्ट के माध्यम से जांचा जा सकता है। एटपी एलईईटी 26 मई सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें