HP TGT Arts Exam Date 2025: एचपी टीजीटी आर्ट्स परीक्षा तिथि hprca.hp.gov.in पर जारी, एडमिट कार्ड डेट जानें
Abhay Pratap Singh | December 18, 2025 | 09:33 AM IST | 1 min read
एचपी टीजीटी आर्ट्स एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA), हमीरपुर ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी - आर्टस), पोस्ट कोड 25001 के पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। जारी नोटिस के अनुसार, एचपी टीजीटी आर्ट्स परीक्षा 12 जनवरी से 16 जनवरी, 2026 तक आयोजित की जाएगी।
एचपीआरसीए टीजीटी आर्ट्स एडमिट कार्ड 2025 परीक्षा तिथि से एक सप्ताह पहले जारी किया जाएगा, जिसे डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एचपी टीजीटी ऑर्ट्स 2025 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को एचपी टीजीटी एडमिट कार्ड के साथ मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।
HPRCA TGT Arts 2025 Exam Date: परीक्षा कार्यक्रम
नीचे सारणी में कैंडिडेट एचपी टीजीटी आर्ट्स 2025 एग्जाम डेट की जांच कर सकते हैं:
|
पद का नाम और कोड
|
परीक्षा तिथि | परीक्षा का मोड |
|---|---|---|
| टीजीटी (आर्ट्स) 25001 | 12 जनवरी से 16 जनवरी, 2026 तक | कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) |
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, अभ्यर्थियों के लिए आयोग की वेबसाइट http://hprca.hp.gov.in पर परीक्षा से एक सप्ताह पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक सक्रिय किया जाएगा। रोल नंबर व परीक्षा केंद्र की जानकारी मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जाएगी।
आयोग ने अभ्यर्थियों को अपने रोल नंबर/ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए समय-समय पर आयोग की वेबसाइट, एसएमएस व ई-मेल आईडी जांचने की सलाह दी है। अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस पर आयोग कार्यालय के हेल्पलाइन नंबर 01972-222204 पर संपर्क कर सकते हैं।
HP TGT Arts Admit Card 2025: डाउनलोड चरण जानें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट एचपी टीजीटी आर्ट्स एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- एचपीआरसीए की वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘लेटेस्ट’ सेक्शन खोजें।
- अब, टीजीटी (आर्ट्स) एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा